ज्यादा हो जाएगी EMI : RBI रेपो रेट में कर सकती है 0.40 फीसदी की वृद्धि: रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी मौद्रिक समीक्षा (Monetary Review) में रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकता है. विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने यह बात कही है.

ज्यादा हो जाएगी EMI : RBI रेपो रेट में कर सकती है 0.40 फीसदी की वृद्धि: रिपोर्ट

नई दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस हफ्ते होने वाली अपनी मौद्रिक समीक्षा (Monetary Review) में रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकता है. विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने यह बात कही है. आरबीआई ने गत मई में भी रेपो दर में 0.40% की बढ़ोतरी करते हुए 4.40 प्रतिशत कर दिया था. बढ़ती मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिए आरबीआई ने नीतिगत दर में बढ़ोतरी की थी.

ब्रोकरेज कंपनी ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि मई में भी मुद्रास्फीति का आंकड़ा सात प्रतिशत रहने का अनुमान है, लिहाजा रिजर्व बैंक की तरफ से इस पर नियंत्रण के लिए कई और कदम उठाने की उम्मीद है.रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई अगले हफ्ते रेपो दर में 0.40 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी कर सकता है. इसके अलावा अगस्त की समीक्षा में भी वह 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 'कश्मीर में 1990 का दौर लौट आया है?' जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

अगर ऐसा नहीं होता है तो आरबीआई अगले हफ्ते 0.50 प्रतिशत और अगस्त में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का मन बना सकता है.आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में कहा है कि मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर के भीतर लाने के दबावों को देखते हुए नीतिगत दर में एक और बढ़ोतरी होना कोई बड़ी बात नहीं है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये भी पढ़ें: '...क्या नेहरू को भी समन जारी किया जाएगा' : मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना का केंद्र सरकार पर कटाक्ष



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)