Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. इसका असर खाद्य पदार्थों और जरूरत की अन्य वस्तुओं के दाम पर भी पड़ा है. अब लोगों को पहले से ज्यादा पैसे देकर सामान खरीदने पड़ रहे हैं. वहीं यात्री किराया में भी पहले के तुलना में वृद्धि देखी गई है. इन सबके बीच एक राहत की खबर है कि पिछले चार दिनों से तेल के दाम में कोई वृद्धि दर्ज नहीं हुई है. दिल्ली में पेट्रोल 105.41 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं डीज़ल 96.67 प्रति लीटर मिल रहा है. यह कीमते चार दिन पहले की हैं.
Fuel Price Today :
शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
---|
दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
मुंबई | 120.51 | 104.77 |
चेन्नई | 110.85 | 100.85 |
स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.