विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन के लिए नोट छापने की मशीन बनी दृश्यम 3, रिलीज के दो दिन में बना दिया था ये रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन के लिए दृश्यम 3 इस साल की काफी अच्छी फिल्म रही है. इसने ना केवल अजय की धमाल-4 बल्कि दृश्यम फ्रैंचाइजी की ही पिछली फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन के लिए नोट छापने की मशीन बनी दृश्यम 3, रिलीज के दो दिन में बना दिया था ये रिकॉर्ड
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: दृश्यम 3 ने तोड़े अपनी ही सीरीज की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड
Social Media
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. पांच दिनों के अंदर इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 16,075 शो से 19.50 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़ों की मानें तो बुधवार 7 अक्तूबर को शाम 7 बजे तक इस फिल्म में 9.38 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही भारत में दृश्यम 3 की नेट कलेक्शन 226.38 करोड़ हो गई है. 

पांचवें दिन, दृश्यम 3 की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 23.42% रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 12%, दोपहर के शो में 19.54%, शाम के शो में 24.62% और रात के शो में 37.54% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. हिंदी दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म में विजय सलगांवकर के तौर पर अजय देवगन की वापसी एक्टर के लिए फायदेमंद साबित हुई है. दृश्यम 3, भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली, अजय की सबसे तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ में एंट्री ले ली थी. इसकी तुलना में उनकी पिछली रिलीज 'धमाल 4' ने पांचवें दिन 9.5 करोड़ रुपये कमाए थे और तब तक उसका ग्रॉस कलेक्शन 167.88 करोड़ रुपये था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @AjayDevgn/X

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम 3 को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. विशाल चतुर्वेदी की 'हनुमान अंश' (भारत में 326.4 करोड़ रुपये नेट) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर 'फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (64.12 करोड़ रुपये नेट) जैसी दूसरी फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद यह फिल्म अपनी जगह बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायण में अरुण गोविल को क्यों मिला राम के पिता का रोल? मेकर्स ने इस लालच की वजह से दिया काम!

इस फिल्म ने पिछली दो फिल्मों के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी आसानी से पीछे छोड़ दिया है. 'दृश्यम' (2015) ने पहले दिन 5.85 करोड़ रुपये कमाए थे और दुनिया भर में कुल 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 'दृश्यम 2' (2022) की ओपनिंग 15.38 करोड़ रुपये के साथ हुई थी और इसने दुनिया भर में कुल 342 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना थिएट्रिकल रन पूरा किया था. 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और अभिषेक पाठक इसके डायरेक्टर हैं. अजय देवगन के अलावा, फिल्म में तब्बू IG मीरा देशमुख के रोल में और श्रिया सरन नंदिनी सलगांवकर के रोल में हैं. फिल्म की कास्ट में इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, कमलेश सावंत, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Box Office, Drishyam 3 Box Office Collection, Ajay Devgn, Shriya Saran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com