यह ख़बर 10 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सरकार मुझे हटा सकती है, लेकिन वह मौद्रिक नीति नहीं तय करती : राजन

रघुराम राजन की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता पर जोर देते हुए भारतीय रिजर्व बैक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि मौद्रिक नीति तो वही तय करते हैं, लेकिन सरकार को उन्हें हटाने का अधिकार होता है।

उन्होंने स्विटजरलैंड के सैंट गैलन सिंपोजियम में यह बात कही। राजन से पूछा गया था कि रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में उन्हें कितनी आजादी तथा वास्तविक शक्ति मिली हुई है। इस पर उन्होंने कहा, मैं मौद्रिक नीति तय करता हूं। सरकार मुझे हटा सकती है, लेकिन सरकार मौद्रिक नीति तय नहीं करती। तो इस लिहाज से मैं स्वतंत्र हूं। मुझे सरकार से बातकर खुशी है। मुझे सरकार की बात सुनने में खुशी है, लेकिन अंतत: जो ब्याज दर तय होती है, वह मैं तय करता हूं।

राजन ने कहा कि केंद्रीय बैंक, वित्त मंत्रालय के साथ काम करता है और उनकी वित्त मंत्री से नियमित बातचीत होती है। उन्होंने कहा, हम मौद्रिक नीति पर नियंत्रण करते हैं। भारत में ऐसा होता है कि जब हम कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो हम सरकार को बताते हैं कि हम यह करना चाहते हैं और सरकार आमतौर पर सहयोगी होती है। हम एक-दूसरे से बात करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भारत 7-8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर की राह पर लौटेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com