यह ख़बर 05 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एफआईआई ने बेचे 329 करोड़ रुपये के शेयर

मुंबई:

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को देश के शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल 329.10 करोड़ रुपये (5.25 करोड़ डॉलर) के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। यह जानकारी शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के ताजा आंकड़ों से मिली।

सेबी के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई ने 2,831.50 करोड़ रुपये के शेयरों की कुल लिवाली और 3,160.60 करोड़ रुपये के शेयरों की कुल बिकवाली की।

एफआईआई ने इसके साथ ही देश के शेयर बाजारों तथा प्राथमिक बाजारों में 542.70 करोड़ रुपये (8.659 करोड़ डॉलर) के डेट की शुद्ध बिकवाली की। एफआईआई ने 1,890.50 करोड़ रुपये के डेट खरीदे और 2,433.30 करोड़ रुपये के डेट बेचे।

एफआईआई ने कुल मिलाकर देश में शेयर और डेट में 871.80 करोड़ रुपये (13.909 करोड़ डॉलर) की शुद्ध बिकवाली की, जिसमें 4,722.00 करोड़ रुपये की कुल लिवाली और 5,593.90 करोड़ रुपये की कुल बिकवाली शामिल है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये आंकड़े प्रति डॉलर 62.6815 रुपये की विनिमय दर पर आधारित हैं।