विज्ञापन

NDTV Profit Ignite 2026 : शेयर बाजार में गिरावट के बाद कब लौटेगी तेजी? विजय केडिया ने निवेशकों को दी ये सलाह

NDTV Profit Ignite 2026 : विजय केडिया का मानना है कि शेयर बाजार में तेजी और मंदी का दौर चलता रहता है.बाजार हमेशा एक ही रफ्तार से नहीं चलता. बाजार में जब रिकवरी आएगी, तो सबसे पहले मजबूत शेयरों में ही तेजी देखने को मिलेगी.

NDTV Profit Ignite 2026 : शेयर बाजार में गिरावट के बाद कब लौटेगी तेजी? विजय केडिया ने निवेशकों को दी ये सलाह
Vijay Kedia Stock Market Prediction: विजय केडिया ने बताया कि बाजार में अगली तेजी का इंतजार करते समय निवेशकों को धैर्य रखना होगा.
NDTV इंडिया

पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या अब बाजार में निवेश के नए मौके मिल रहे हैं? बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) ने बड़ा बयान दिया है .NDTV Profit Ignite 2026 में दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने बाजार को लेकर अपनी राय रखी. उनका मानना है कि बाजार का सबसे बुरा दौर शायद पीछे छूट चुका है, लेकिन हालात पूरी तरह सुधरने और मार्केट में तेज रिकवरी आने में अभी समय लगेगा. ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य रखना होगा.

बाजार में गिरावट के बाद कब लौटेगी तेजी?

विजय केडिया ने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है. ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है. उनके मुताबिक, बाजार में जब बहुत ज्यादा उत्साह होता है, तो आगे चलकर वही संकट में बदल सकता है. इसी तरह संकट का दौर भी समय के साथ फिर तेजी में बदलता है.उन्होंने कहा कि 2022, 2023 और 2024 में बाजार में जो तेजी और उत्साह देखने को मिला था, मौजूदा गिरावट को उसी का असर माना जा सकता है. अभी बाजार खुद को बैलेंस कर रहा है.

अच्छे शेयर 50-70% तक गिरे, क्या अब मौका है?

विजय केडिया के मुताबिक, कई अच्छे शेयर 50%, 60% और 70% तक गिर चुके हैं. इसी वजह से उन्हें लगता है कि बाजार का बुरा दौर काफी हद तक निकल चुका है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि अब बाजार तुरंत तेजी से ऊपर जाने लगेगा.उन्होंने समझाया कि कई बार अच्छे शेयरों में भी लंबे समय तक रिटर्न नहीं मिलता. यहां तक कि तेजी वाले बाजार में भी किसी शेयर में एक या दो साल ही नहीं, बल्कि पांच साल तक भी खास रिटर्न नहीं मिल सकता.. इसलिए निवेशकों को बाजार से तुरंत कमाई की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

'बुरे और अच्छे दौर के बीच का समय भी संगीत जैसा'

विजय केडिया ने बाजार के मौजूदा दौर को संगीत से जोड़कर समझाया. उन्होंने कहा कि संगीत में दो सुरों के बीच का ठहराव भी संगीत का हिस्सा होता है. ठीक इसी तरह बाजार में बुरे दौर के खत्म होने और अच्छे दौर के शुरू होने के बीच का समय भी अहम है.निवेशकों को इस दौर से गुजरना होगा. बाजार का चक्र बदलने और तेजी की रफ्तार लौटने में कुछ समय लग सकता है. ऐसे में धैर्य और अपने निवेश पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है.

बाजार गिरने पर क्या करते हैं विजय केडिया?

बातचीत के दौरान विजय केडिया ने बताया कि उन्होंने 2018 में अमेरिका के बाजार में आई गिरावट और 2020 के बाजार क्रैश को भी देखा है. अब बाजार गिरता है, तो वह जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय इंतजार करते हैं. वह मंथली और वीकली एवरेज जैसे इंडिकेटर्स पर नजर रखते हैं, ताकि निवेश के सही मौके पहचान सकें.

यह भी पढ़ें | NDTV Profit Ignite: 'कमाई, कमाई और कमाई', गिरते बाजार में रामदेव अग्रवाल ने बताया शेयर चुनने का फॉर्मूला

यह भी पढ़ें | NDTV Profit IGNITE: IPO के नियम बदल जाएंगे, विदेशी निवेशकों की एंट्री 5 दिन में? SEBI चेयरमैन ने बताया प्‍लान


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Prediction, Vijay Kedia Investment Tips, Vijay Kedia Market Strategy, Vijay Kedia On Markets, VIjay Kedia STrategy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com