Stock Market Updates: आज भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. बिकवाली दबाव के कारण सेंसेक्स अपने इंट्राडे हाई से 1,400 से अधिक अंक गिर गया. सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 81,926.99 पर की, जो इसके पिछले बंद 81,688.45 से थोड़ा अधिक था. यह शुरू में लगभग 450 अंक बढ़कर 82,137.77 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, हालांकि, शुरुआती लाभ को गंवाते हुए यह 1,412 अंक गिरकर 80,726.06 के निचले स्तर पर आ गया. लगभग 2 बजे तक, सेंसेक्स 655 अंक गिरकर 81,027.70 पर कारोबार कर रहा था.
इसी तरह, निफ्टी 50 ने 25,084.10 पर खुला और कुछ समय के लिए 25,143 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, इसके बाद 24,694.35 के निचले स्तर पर गिर गय. दिन के दौरान, India VIX में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई, जो बाजार में बढ़ती अनिश्चितता को दर्शाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले छह कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार के निवेशकों ने 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाया है क्योंकि सेंसेक्स 5,200 अंक गिर गया और निफ्टी 50 में लगभग 1,580 अंक की गिरावट आई.
हालांकि, भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बढ़त क साथ खुले. इसके पीछे की वजह यह है कि एशियाई बाजारों में बढ़त के कारण वैश्विक बाजारों में सेंटीमेंट कुछ हद तक स्थिर हुआ, क्योंकि इज़राइल और ईरान के बीच हालात थोड़े शांत हैं. बाजार खुलते ही लगभग 9:17 बजे बीएसई सेंसेक्स 412 अंकों यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,100 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में 121 अंकों यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी आई और यह 25,135 पर पहुंच गया.
पिछले सप्ताह, निफ्टी 50 और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स दोनों का प्रदर्शन पिछले दो साल से अधिक समय में सबसे खराब रहा. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर विदेशी निवेशकों के सेंटिमेंट पर देखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं