विज्ञापन

Sensex Weekly Update: बीते हफ्ते कमाई में कौन सी कंपनी रही आगे, कौन रहा पीछे? पूरी लिस्ट यहां

Sensex Weekly Update: बैंकिंग और दूसरे सेक्टर की 6 बड़ी कंपनियों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा. एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के साथ इन कंपनियों का कुल वैल्यूएशन 1.24 लाख करोड़ रुपये घट गया.

Sensex Weekly Update: बीते हफ्ते कमाई में कौन सी कंपनी रही आगे, कौन रहा पीछे? पूरी लिस्ट यहां

Sensex Weekly Update: बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए मिला‑जुला रहा. भले ही छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग के दिन कम थे, लेकिन बाजार में हलचल बनी रही. सेंसेक्स की टॉप‑10 बड़ी कंपनियों में से चार कंपनियों की मार्केट वैल्यू मिलकर 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ी. मार्केट में उतार‑चढ़ाव के बावजूद रिलायंस ने निवेशकों को अच्छा फायदा दिया. कंपनी का मार्केट कैप 1,39,655.8 करोड़ रुपये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गया.

एयरटेल और टीसीएस की रही चांदी

  • बाजार की चाल भले ही धीमी रही, लेकिन कंपनियों ने फिर भी अच्छा मुनाफा कमाया. टेलीकॉम कंपनी एयरटेल की वैल्यू में 43,503.51 करोड़ रुपये का उछाल आया, जिससे इसका कुल मार्केट कैप 11,49,222.13 करोड़ रुपये हो गया. 
  • आईटी कंपनी टीसीएस की वैल्यू भी बढ़ी और वो 27,569.83 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,933.95 करोड़ रुपये हो गई. 
  • वहीं बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी दिखी और उसके मार्केट कैप में करीब 9,400 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

इन 6 दिग्गजों को लगा 1.24 लाख करोड़ का झटका

जहां चार कंपनियों ने प्रॉफिट बनाया, वहीं बैंकिंग और दूसरे सेक्टर की 6 बड़ी कंपनियों को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा. एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के साथ इन कंपनियों का कुल वैल्यूएशन 1.24 लाख करोड़ रुपये घट गया.

  • आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जहां 45,364.62 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए.
  • सरकारी बैंक एसबीआई की बात करें तो इसे 30,922.57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
  • प्राइवेट सेक्टर की बड़ी बैंक एचडीएफसी बैंक की वैल्यू में 20,951.31 करोड़ रुपये की कमी आई.
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर को 18,420 करोड़ और एलआईसी को 8,222 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.

बाजार की चाल पर क्या बोले एक्सपर्ट?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने बताया कि बाजार हफ्ते के आखिर में थोड़ा सा ऊपर बंद हुआ. यानी पूरे हफ्ते बाजार कभी ऊपर गया, कभी नीचे आया. हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि मिडिल ईस्ट में टेंशन कुछ हद तक कम हुई है और कंपनियों के नतीजे भी अच्छे आए है. लेकिन बाद में तेल महंगा होने लगा, एशिया के बाजार गिरने लगे और विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचने शुरू कर दिए. इस वजह से बाजार की तेजी रुक गई.

मार्केट कैप के हिसाब से कंपनियों की रैंकिंग

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • एचडीएफसी बैंक
  • भारती एयरटेल
  • एसबीआई
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • टीसीएस
  • बजाज फाइनेंस
  • लार्सन एंड टुब्रो
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • एलआईसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com