विज्ञापन

25 हजार लगाओ और 25 लाख पाओ? क्या है इस निवेश की सच्चाई? PIB ने खोल दी सारी पोल

PIB Fact Check Quantum AI: इन दिनों 25 हजार रुपये को 25 लाख में बदलने का सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इस फेक पोस्ट की पोल खोल दी है.

25 हजार लगाओ और 25 लाख पाओ? क्या है इस निवेश की सच्चाई? PIB ने खोल दी सारी पोल

PIB Fact Check Quantum AI: क्या आपने सोशल मीडिया पर कोई ऐसा ऐड देखा है जो कहता है कि 30 दिन में आप बहुत अमीर बन सकते हैं? अगर हां, तो समझ जाइए कि ये धोखा है. ऐसे ऐड लोगों को बहकाने के लिए बनाए जाते हैं और इनमें फंसने से आपका पैसा जा सकता है. इसी बीच आजकल इंटरनेट पर Quantum AI नाम की एक झूठी निवेश स्कीम चल रही है. इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की फोटो और नाम दिखाकर लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन ये सच नहीं बल्कि फेक है. ये साइबर ठगों का तरीका है, जिससे आम नागरिकों से पैसे ठगे जा सकें.

क्या है Quantum AI का दावा?

सोशल मीडिया पर एक झूठा ऐड फैलाया जा रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि अगर आप 25 हजार रुपये लगाओ, तो 1 महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकते हो. लोगों को फंसाने के लिए इसमें निर्मला सीतारमण और सुधा मूर्ति की नकली तस्वीरें दिखाई हैं, जिससे लोगों को लगे कि बड़े लोग या सरकार इसका साथ दे रही है. बल्कि सच्चाई ये है कि ये सब झूठ है. ऐड सिर्फ लोगों से पैसे ठगने के लिए बनाया है. 

PIB Fact Check ने सच्चाई बताई

जब ये मामला PIB की फैक्ट चेक टीम के सामने आया, तो पता चला कि दावा पूरी तरह गलत है. PIB Fact Check ने इसे साफ‑साफ फर्जी (FAKE) बताया. टीम ने कहा कि भारत सरकार या वित्त मंत्रालय ने ‘Quantum AI' नाम की किसी भी निवेश योजना को मंजूरी नहीं दी है और ना ही उसका ऐड चलाया है. ऐड में इस्तेमाल हुईं तस्वीरों को कंप्यूटर से एडिट किया है, जिससे लोगों को धोखा दिया जा सके. सिर्फ 30 दिनों में पैसे को 100 गुना करने का वादा अमूमन फेक ही होता है.

ये भी पढ़ें- वॉरेन बफे के बाद ग्रेग एबेल, उनके बाद अगला कौन? AGM में नए CEO ने दिया जवाब, मास्‍टर प्‍लान भी बताया

साइबर ठगों का नया पैंतरा

आजकल साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं. वो डीपफेक वीडियो और झूठी खबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके लिए सरकारी संस्थानों के नाम और चेहरे का गलत फायदा उठाते हैं. Quantum AI नाम का स्कैम भी ऐसा ही है. ठग जानते हैं कि अगर लोग वित्त मंत्री जैसे किसी बड़े व्यक्ति का चेहरा देखेंगे, तो जल्दी भरोसा कर लेंगे. इसी भरोसे का फायदा उठाकर वो लोगों से पैसे ठग लेते हैं.

धोखाधड़ी से कैसे बचें?

अगर आप ऑनलाइन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अगर कोई स्कीम कम समय में पैसा डबल या कई गुना करने का वादा करती है, तो ये 99% फेक हो सकती है. निवेश करने से पहले हमेशा डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जांच करें. एक बात और पक्की करें कि जिसमें आप निवेश करने जा रहे हैं वो फर्म सेबी के पास रजिस्टर्ड है या नहीं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर अनजानी लिंक्स पर क्लिक करके अपनी बैंकिंग की जानकारी ना दें.

फेक न्यूज की रिपोर्ट कहां करें?

पीआईबी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसी फेक न्यूज पर ना तो भरोसा करें और ना ही इसे आगे शेयर करें. अगर आपको किसी योजना या पोस्ट पर शक होता है तो व्हाट्सएप नंबर 8799711259 के साथ factcheck@pib.gov.in पर ईमेल से शिकायत दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'शेयर मार्केट, जैसे चर्च के बगल में कैसीनो... जुआरी मोड में लोग', वॉर के बीच वॉरेन बफे ने ऐसा क्‍यों कहा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com