विज्ञापन

ट्रंप की चेतावनी के बाद कच्चा तेल $100 के पार,क्या आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा? जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today 8 May: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी हो गई हैं. अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स यहां चेक करें.

ट्रंप की चेतावनी के बाद कच्चा तेल $100 के पार,क्या आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा? जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स
Crude Oil Price Today: अमेरिका-ईरान (US-Iran) के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल में फिर उबाल आ गया है.
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Today:  ग्लोबल मार्केट (Global Market) से आज बड़ी खबर आ रही है. अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच फिर से संघर्ष शुरू होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 3% तक का भारी उछाल देखा गया है. शुक्रवार, 8 मई की सुबह ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 3% बढ़कर $102.7 प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, अमेरिकी तेल (WTI) भी 2.58% की तेजी के साथ $97.26 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.

दरअसल, अमेरिकी सेना ने ईरान पर जवाबी हमले किए हैं, जिसके बाद ईरान ने भी अमेरिका पर युद्धविराम (Ceasefire) के उल्लंघन और नागरिक इलाकों पर हमले के आरोप लगाए हैं. इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चेतावनी दी है कि अगर शांति समझौता (US-Iran Peace Deal) जल्दी नहीं हुआ, तो तेहरान पर और भी हमले किए जाएंगे.

आम आदमी को राहत, भारत में नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में आए इस तूफान के बावजूद, भारत में आम जनता के लिए राहत की खबर है. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियों ने आज भी पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Prices) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 

चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट्स

जब कच्चे तेल का भाव बढ़ता है तो ज्यादातर लोग इस बात को लेकर परेशान हो जाते हैं कि कहीं अब पेट्रोल-डीजल ते महंगा नही हो जाएगा.ऐसे में आज गाड़ी की टंकी फुल करवाने जाने से पहले ही चेक कर लें कि आज  8 मई 2026 को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल  प्रति लीटर किस रेट पर मिल रहा है.

  • दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर मिल रहा है.
  •  मुंबई में पेट्रोल का भाव ₹103.54 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर बना हुआ है.
  • चेन्नई में आज पेट्रोल ₹100.84 और डीजल ₹92.39 प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत ₹102.92 और डीजल की कीमत ₹90.99 प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल ₹94.88 और डीजल ₹87.98 प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल ₹95.65 और डीजल का रेट ₹88.10 प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

तेल कंपनियों पर बढ़ा बोझ,प्रति लीटर ₹28 तक का नुकसान

भले ही पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें  नहीं बढ़ी हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों पर इसका भारी बोझ पड़ रहा है. कच्चे तेल की बढ़ती लागत और कीमतों में स्थिरता की वजह से इन कंपनियों को प्रति लीटर 25 से 28 रुपये तक का 'अंडर-रिकवरी' (Under-recovery) यानी घाटा झेलना पड़ रहा है. पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है, फिर भी सरकार ने  पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में फ्यूल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कीमतें स्थिर रखी गई हैं.

अगर आप अपने शहर का रेट जानना चाहते हैं, तो तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप या SMS के जरिए भी ताजा अपडेट ले सकते हैं. फिलहाल ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है.


ये भी पढ़ें- बिस्किट बनाने वाली इस कंपनी ने शेयरहोल्‍डर्स को कर दिया मालामाल, हर शेयर पर देगी 90 रुपये डिविडेंड, ये है रिकॉर्ड डेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brent Crude Prices, Crude Oil Price Today, Fuel Rates, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rate Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com