सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 12 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं. राहत की बात है कि आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं. लेकिन आज पटना में पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, डीजल की कीमत 55 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है. हर शहर में वैट और दूसरे स्थानीय टैक्स अलग होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग अलग होते हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके शहर में तेल का भाव क्या है. अगर आज आप अपनी कार या बाइक लेकर घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो पेट्रोल पंप पर पहुंचने से पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें.
आज आपके शहर में पेट्रोल का ताजा भाव
- नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में पेट्रोल का भाव 113.51 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 111.21 रुपये चुकाने होंगे.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये प्रति लीटर मिल है.
- नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये प्रति लीटर है.
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये प्रति लीटर है.
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर है.
- हैदराबाद में पेट्रोल का भाव 115.69 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.
- जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- पटना में पेट्रोल 113.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
आज आपके शहर में डीजल का ताजा भाव
- नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- कोलकाता में डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में डीजल का भाव 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चेन्नई में डीजल99.55 रुपये प्रति लीटर है.
- गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- नोएडा में डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- बेंगलुरु में डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- भुवनेश्वर में डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- चंडीगढ़ में 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- हैदराबाद में डीजल का रेट 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
- जयपुर में डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ में डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
- पटना में डीजल 99.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मई 2026 में चार बार बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम
इस साल मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई थी. 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए गए. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया. इसके बाद से अब तक देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का ताजा रेट
अगर आप हर दिन अपने शहर का पेट्रोल और डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट, मोबाइल ऐप और SMS के जरिए हर दिन नए रेट जान सकते हैं.
इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें. भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं. वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं.
हर दिन क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव?
पेट्रोल और डीजल की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है. इसमें सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और केंद्र - राज्य सरकारों के टैक्स का होता है. अगर कच्चा तेल महंगा होता है या रुपया कमजोर होता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. इसलिए घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट पता कर लेना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं