विज्ञापन

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की सैलरी 4 साल से नहीं बढ़ी, इस बार तो पिछले साल से भी कम मिले पैसे

Vijay Shekhar Sharma salary: जहां बाकी कंपनियों में CEO या फाउंडर की सैलरी सबसे ज्यादा होती है, वहीं पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने खुद पहले जैसी ही रिम्यूनरेशन बनाए रखने की इच्छा जताई. पिछले 4 साल से उनकी बेस सैलरी जस की तस बनी हुई है.

Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की सैलरी 4 साल से नहीं बढ़ी, इस बार तो पिछले साल से भी कम मिले पैसे
Vijay Shekhar Sharma Pay Revision: दोबारा MD और CEO बनने के बाद से विजय शेखर शर्मा की सैलरी में कोई इंक्रीमेंट नहीं हुआ

Vijay Shekhar Sharma Salary: पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा की सैलरी पिछले 4 साल से नहीं बढ़ी है. इतना ही नहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में उन्हें पिछले साल के मुकाबले भी कम कुल रकम मिली. अब पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने उनकी सैलरी में बदलाव का प्रस्ताव रखा है.

कंपनी का कहना है कि एक स्वतंत्र बेंचमार्किंग एक्सरसाइज में पाया गया कि विजय शेखर शर्मा की मौजूदा सैलरी दूसरी कंपनियों के CEO के मुकाबले काफी कम है. इसके बाद कंपनी की नॉमिनेशन एंड रिम्यूनरेशन कमेटी यानी NRC ने विजय शेखर शर्मा की के सैलरी स्ट्रक्चर को रिवाइज करने की सिफारिश की है.

4 साल से नहीं बढ़ी बेस सैलरी

विजय शेखर शर्मा की बेस रिम्यूनरेशन 19 अगस्त 2022 से नहीं बदली है. मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर दोबारा नियुक्ति के बाद भी उनकी सैलरी में कोई इंक्रीमेंट नहीं हुआ.

कंपनी के AGM नोटिस में यह भी बताया गया है कि विजय शेखर शर्मा ने खुद अपनी रिम्यूनरेशन को पहले जैसा ही रखने की इच्छा जताई थी. यानी पिछले 4 साल में उन्होंने अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग नहीं की.

इस साल पिछले साल से भी कम मिली कुल रिम्यूनरेशन

वित्त वर्ष 2025-26 यानी FY26 में विजय शेखर शर्मा को कुल 4.33 करोड़ रुपए की रिम्यूनरेशन मिली. इसमें सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं और परक्विजिट्स भी शामिल हैं.वहीं, FY25 में उन्हें कुल 4.5 करोड़ रुपए मिले थे. यानी इस बार उनकी कुल रिम्यूनरेशन पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले कम रही.

इसके अलावा, विजय शेखर शर्मा ने 2025 में स्वेच्छा से अपने 2.10 करोड़ रुपए के एम्पलॉय स्टॉक ऑप्शन स्कीम( ESOPs) भी छोड़ दिए थे. फिलहाल उनके पास कंपनी के कोई ESOPs नहीं हैं.

दूसरे फिनटेक CEO के मुकाबले काफी कम सैलरी

Paytm के बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा की रिम्यूनरेशन  दूसरे लिस्टेड फिनटेक कंपनियों के CEO के मुकाबले कम है.

ग्रो के को-फाउंडर और प्रमुख ललित केशरे को FY25 में कुल 188 करोड़ रुपए का रिम्यूनरेशन मिला था. इसमें एक बार दिया गया परफॉर्मेंस से जुड़ा इंसेंटिव भी शामिल था. वहीं, पाइन लैब्स के CEO अमरीश राव को FY25 में कुल 9.5 करोड़ रुपए की रिम्यूनरेशन मिली थी. इसके अलावा, नवंबर 2025 में कंपनी के IPO से कुछ दिन पहले उन्हें 243 करोड़ रुपए के स्टॉक ऑप्शंस भी दिए गए थे.

जून 2026 में कराई गई सैलरी की बेंचमार्किंग

पेटीएम ने जून 2026 में एक स्वतंत्र और ग्लोबली रिनाउंड थर्ड पार्टी HR कंसल्टिंग फर्म को विजय शेखर शर्मा की रिम्यूनरेशन की बेंचमार्किंग के लिए नियुक्त किया था.इस एक्सरसाइज में उनकी फिक्स्ड पे, वेरिएबल पे और ESOPs की तुलना की गई. इसमें नई उम्र की इंटरनेट कंपनियों के MD और CEO, BSE 100 की फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रमुखों समेत तीन अलग-अलग ग्रुप्स को शामिल किया गया.

रिपोर्ट में पाया गया कि विजय शेखर शर्मा की मौजूदा रिम्यूनरेशन इन तीनों ग्रुप्स के औसत स्तर से काफी नीचे है. इसके बाद NRC ने उनकी रिम्यूनरेशन स्ट्रक्चर में बदलाव की सिफारिश की.

नई सैलरी में परफॉर्मेंस से जुड़ेगा वेरिएबल पे

प्रस्तावित नए स्ट्रक्चर में विजय शेखर शर्मा की रिम्यूनरेशन में वेरिएबल पे का हिस्सा भी शामिल होगा. यह हिस्सा कंपनी के परर्फॉर्मेंस और पहले से तय टारगेट पूरे होने से जुड़ा रहेगा.NRC कंपनी के तय लक्ष्यों के मुकाबले प्रदर्शन के आधार पर वेरिएबल पे तय करेगी. FY27 के लिए इसे कंपनी के टारगेट PAT ग्रोथ हासिल करने के प्रतिशत से जोड़ा जाएगा.

हालांकि, इस नए प्रस्ताव में विजय शेखर शर्मा को कोई नए ESOPs देने की बात नहीं कही गई है.

पहली बार पूरे साल मुनाफे में पेटीएम 

विजय शेखर शर्मा की रिम्यूनरेशन की समीक्षा ऐसे समय में हो रही है, जब पेटीएम ने FY26 में पहली बार पूरे साल का PAT दर्ज किया है. कंपनी का FY26 में PAT 552 करोड़ रुपए रहा.कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही में भी यह रफ्तार बरकरार रखी. Q1 FY27 में पेटीएम का PAT 220 करोड़ रुपए रहा, जो सालाना आधार पर 79 प्रतिशत बढ़ा.

पेटीएम बोर्ड ने सिर्फ विजय शेखर शर्मा की रिम्यूनरेशन में बदलाव का प्रस्ताव नहीं रखा है. स्वतंत्र बेंचमार्किंग के बाद नॉन-एग्जीक्यूटिव और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की रिम्यूनरेशन सिस्टम में बदलाव का भी प्रस्ताव है. इसके साथ ही कर्मचारियों के ESOP फ्रेमवर्क में भी बदलाव की बात कही गई है, ताकि आगे मिलने वाले ESOPs को परफॉर्मेंस से जोड़ा जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Shekhar Sharma, Vijay Shekhar Sharma Paytm, Paytm Founder VIjay Shekhar Sharma, Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com