विज्ञापन

MakeMyTrip की शेयर बाजार में होगी एंट्री! MMT India को SEBI से IPO की मंजूरी, जानें क्या है कंपनी का प्लान

MakeMyTrip की भारतीय कंपनी MMT India को IPO के लिए SEBI की मंजूरी मिल गई है. जानें IPO में कौन बेचेगा शेयर और इससे MakeMyTrip को क्या फायदा होगा.

MakeMyTrip की शेयर बाजार में होगी एंट्री! MMT India को SEBI से IPO की मंजूरी, जानें क्या है कंपनी का प्लान
MakeMyTrip IPO का रास्ता साफ
NDTV इंडिया

ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म MakeMyTrip की भारतीय कंपनी अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी की सब्सिडियरी MakeMyTrip (India) Ltd (MMT India) को IPO लाने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है. मार्केट रेगुलेटर की ओर से मिली हरी झंडी के साथ ही कंपनी के IPO लॉन्चिंग का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, IPO से जुड़ी बाकी जरूरी प्रक्रियाएं और नियम पूरे होने के बाद ही शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग हो सकेगी.

जुलाई में जमा किए थे IPO के ड्राफ्ट पेपर

MMT India ने जुलाई 2026 में SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे. कंपनी ने यह दस्तावेज कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए फाइल किए थे. यानी शुरुआत में इन दस्तावेजों को सार्वजनिक नहीं किया गया था. SEBI ने इनकी जांच करने के बाद 6 नवंबर को अपना फाइनल ऑब्जर्वेशन जारी कर दिया. यह IPO की दिशा में एक अहम कदम है और अब कंपनी आगे की तैयारी कर सकती है.

IPO में कौन बेचेगा अपने शेयर?

कंपनी की ओर से दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, इस IPO में MakeMyTrip और उसकी पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी ibibo Group Holdings (Singapore) Pte Ltd अपने MMT India के शेयर बेचेंगी. यानी यह इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत आएगा. इसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपने शेयर बेचेंगे.

IPO के बाद भी MakeMyTrip की सब्सिडियरी रहेगी MMT India

IPO और शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद भी MMT India, MakeMyTrip की सब्सिडियरी बनी रहेगी. कंपनी ने साफ किया है कि MMT India के फाइनेंशियल नतीजे पहले की तरह पैरेंट कंपनी MakeMyTrip के नतीजों में शामिल होते रहेंगे.

IPO से MakeMyTrip को क्या होगा फायदा?

MakeMyTrip के मुताबिक, MMT India की शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसके ब्रांड की पहचान और मजबूत होगी. साथ ही, तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छे कर्मचारियों को जोड़ने और उन्हें कंपनी में बनाए रखने में भी मदद मिलेगी. वहीं, MakeMyTrip और ibibo Group Holdings को शेयर बेचने से मिलने वाला पैसा पैरेंट कंपनी की कैश पोजिशन को मजबूत करेगा. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल लंबे समय की ग्रोथ, दूसरी कंपनियों में रणनीतिक निवेश और अलग-अलग तरह की सिक्योरिटीज की बायबैक के लिए करेगी. इसमें कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें | पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 30 नवंबर से पहले निपटा लें यह काम, वरना दिसंबर से रुक सकती है पेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MakeMyTrip, Sebi, Upcoming IPO, IPO News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com