Infosys Dividend Announcement: अगर आपके पास इन्फोसिस के शेयर हैं को आपके लिए गुड न्यूज है. दिग्गज IT कंपनी अपने निवेशकों के बीच मुनाफा बांटने जा रही है. इन्फोसिस ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए हर शेयर पर 26 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय भी फिक्स कर दी गई है. साथ ही ये भी बताया है कि डिविडेंड का पैसा कब तक आने वाला है .
किसे मिलेगा डिविडेंड? नोट कर लें तारीख
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मुनाफे और आय में बढ़ोतरी के बाद इन्फोसिस के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए ₹26 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. यह पिछले साल के मुकाबले 13% ज्यादा है. कंपनी ने इसके लिए 3 नवंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस तारीख के आधार पर डिविडेंड पाने के योग्य शेयरधारकों की पहचान की जाएगी.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वहीं,डिविडेंड का भुगतान 11 नवंबर 2026 को किया जाएगा. ऐसे में इन्फोसिस के शेयर रखने वाले निवेशकों के लिए डिविडेंड से कमाई का बंपर मौका है.
दूसरी तिमाही में ₹7,823 करोड़ रहा मुनाफा
इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के दौरान ₹7,823 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹7,364 करोड़ था. इस तरह सालाना आधार पर मुनाफे में 6.2% की बढ़ोतरी हुई.
हालांकि, पिछली तिमाही के ₹7,769 करोड़ के मुकाबले कंपनी का मुनाफा लगभग स्थिर रहा.
कंपनी की आय में भी बढ़ोतरी
इन्फोसिस की ऑपरेशन से होने वाली आय दूसरी तिमाही में ₹49,244 करोड़ रही. पिछले साल इसी अवधि में यह ₹44,490 करोड़ थी. इस तरह सालाना आधार पर आय में करीब 11% की बढ़ोतरी हुई.
वहीं, पहली तिमाही के ₹48,490 करोड़ के मुकाबले कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 2.14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
कंपनी के मुताबिक, एनर्जी और यूटिलिटी सेक्टर के ग्राहकों से मांग बढ़ने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेवाओं पर कंपनियों के ज्यादा खर्च से ग्रोथ को सहारा मिला.
FY27 के लिए घटाया ग्रोथ का अनुमान
दूसरी तिमाही के नतीजों के साथ इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान भी घटा दिया है. कंपनी ने अब कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर 1% से 2% ग्रोथ का अनुमान जताया है. पहले यह अनुमान 1.5% से 3% था.वहीं, कंपनी ने ऑपरेटिंग मार्जिन के लिए 20% से 22% का अनुमान बरकरार रखा है.
यह भी पढ़ें | SBI Data Leak: डार्क वेब पर डेटा लीक के बाद ग्राहकों का पैसा कितना सुरक्षित? SBI ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं