विज्ञापन

Infosys Announcement: इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसे

Infosys Dividend Announcement: आपके पास कंपनी के 1,000 शेयर हैं तो आपको 25,000 रुपये का फायदा होने वाला है. दूसरी ओर CFO जयेश संघराजका ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी 20,000 नए ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की योजना बना रही है.

Infosys Announcement: इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसे
Infosys Dividend and Jobs: इंफोसिस ने गुरुवार को 2 बड़ी गुड न्‍यूज दी

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने अपने शेयरहोल्‍डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. अगर आपके पास भी इस कंपनी के शेयर हैं तो आपके खाते में भी पैसे आने वाले हैं. कंपनी ने प्रत्‍येक शेयर पर 25 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यानी आपके पास कंपनी के 1,000 शेयर हैं तो आपको 25,000 रुपये का फायदा होने वाला है. गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि इस दौरान नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 21%  बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7,033 करोड़ रुपये था.

कंपनी की वित्तीय सेहत पर एक नजर 

  • इस तिमाही में कंपनी की आय 13.4% बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 40,925 करोड़ रुपये थी. 
  • वहीं इस तिमाही कंपनी का परिचालन लाभ 9,743 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 8,575 करोड़ रुपये था.
  • पूरे वित्त वर्ष वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10.20% बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये हो गया.
  • वहीं ऑपरेशंस से आय 9.6% बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 1.62 लाख करोड़ रही थी. 
  • मार्च तिमाही में कंपनी के सबसे बड़े सेगमेंट, फाइनेंशियल सर्विसेज से आय 5% बढ़ी.

वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी ने अनुमान दिया है कि उसकी आय 1.5% से 3.5% तक बढ़ सकती है, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 20 से 22% के बीच रहने की उम्मीद है.

20,000 फ्रेशर्स को जॉब देगी कंपनी 

कंपनी के CEO सलिल पारेख ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा, जिसमें बड़े डील्स और एंटरप्राइज एआई रणनीति का अहम योगदान रहा. इस तिमाही में बड़े डील्स का कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (टीसीवी) 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 30,100 करोड़ रुपये) रहा. पूरे साल में यह आंकड़ा 14.9 बिलियन डॉलर (लगभग 1,40,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया.

कंपनी के CFO जयेश संघराजका ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 में कंपनी 20,000 नए ग्रेजुएट्स को नौकरी देने की योजना बना रही है. तिमाही के अंत तक कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या 3,28,594 रही.

इंफोसिस ने यह भी बताया कि उसने जापान में अपने वैश्विक विस्तार के तहत एक नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी शुरू की है. कंपनी के शेयर नतीजों से पहले गुरुवार को NSE पर 2.90% गिरकर 1,231.80 रुपये पर बंद हुए. 23 अप्रैल तक कंपनी का मार्केट कैप 5.15 लाख करोड़ रुपये है. 

ये भी पढ़ें: 5 लाख जुड़े, और 5 लाख+ कतार में! LPG की दिक्‍कत के बीच तेजी से बढ़े PNG के ग्राहक, कैसे संकट में हमने सीखा सबक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com