विज्ञापन

Forbes 2026: ये हैं दुनिया की टॉप 10 महिला एंटरप्रेन्योर, जिन्होंने बिजनेस जगत में रचा इतिहास

2026 की लिस्ट की खास बात ये है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बायोटेक स्टार्टअप्स की महिला उद्यमियों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है.

Forbes 2026: ये हैं दुनिया की टॉप 10 महिला एंटरप्रेन्योर, जिन्होंने बिजनेस जगत में रचा इतिहास

Forbes 2026: साल 2026 में बिजनेस जगत में महिलाओं ने कमाल किया है. महिलाएं केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अरबों डॉलर के साम्राज्य को खड़ा कर रही हैं. फोर्ब्स 2026 की रिपोर्ट इन सभी बातों पर मुहर लगा रही है. इस साल जारी हुई फोर्ब्स की लिस्ट में बिलेनियर महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है. चाहें टेक्नोलॉजी हो या फैशन और इंफ्रा जैसे सेक्टर्स में महिलाओं ने कमाल की ग्रोथ हासिल की है.

Forbes 2026

Forbes 2026

टॉप 10 महिला उद्यमी (आंकड़े बिलियन में)

  1. एलिस वॉल्टन, अमेरिका - ($134)  
  2. फ्रांस्वा बेटेनकोर्ट मेयर्स, फ्रांस - ($100)
  3. जूलिया कोच, अमेरिका - ($81.2)
  4. आइरिस फोंटबोना, चिली - ($52.6)
  5. जैकलिन मार्स अमेरिका - ($49.1)
  6. राफेला अपोंटे स्विट्जरलैंड - ($44.5)    
  7. सावित्री जिंदल भारत - ($39.1)
  8. मिरियम एडेलसन अमेरिका - ($37.5)    
  9. एबिगेल जॉनसन अमेरिका - ($33.2)
  10. झेंग शुलियांग चीन - ($33.2)

सावित्री जिंदल, भारत का गौरव

भारत की सावित्री जिंदल ने इस साल भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की की है. ओ.पी. जिंदल समूह की कमान संभालने के बाद उन्होंने स्टील और पावर सेक्टर में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. 39.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वो टॉप 10 बिजनेस लीडर्स में से एक हैं.

टेक. एआई में महिलाओं का बढ़ता दबाव

2026 की लिस्ट की खास बात ये है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बायोटेक स्टार्टअप्स की महिला उद्यमियों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. लूसी गुओ और डैनिएला एमोडेई जैसे नामों ने ये साबित कर दिया कि भविष्य की तकनीक पर भी महिलाओं की मजबूत पकड़ होने वाली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com