विज्ञापन

Bank Open Today or Not: आज 14 फरवरी, शनिवार को बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें 

Banks Open or Close Today: सोमवार से शुक्रवार की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्‍यस्‍त रहने वाले बहुत सारे लोग, बैंक से जुड़े कामों के लिए शनिवार का दिन रिजर्व रखते हैं. ऐसे में आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि बैंक आज खुला है या बंद?

Bank Open Today or Not: आज 14 फरवरी, शनिवार को बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें 
Bank Open or Close Today: 14 फरवरी को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लीजिए, नहीं तो मुश्किल होगी

Bank Open or Close Today: बैंक आज खुला है या बंद? ये सवाल आज कई लोगों के मन में होगा! शनिवार को बैंक खुले होने को लेकर बहुत सारे लोग कन्‍फ्यूजन में रहते हैं. कारण कि कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि कुछ शनिवार को खुले होते है. डिजिटल बैंकिंग के जमाने में बैंक से जुड़े ढेरों काम अब ऑनलाइन होने लगे हैं. कैश निकालना हो तो एटीएम है. ट्रांजैक्‍शन करना है तो यूपीआई और फोन बैंकिंग. RTGS और NEFT के लिए भी मोबाइल बैंकिंग पर्याप्‍त है. इसके बावजूद कई सारे ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. जैसे कि बैंक अकाउंट खुलवाना, पासबुक अपडेट करवाना, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना, लोन के लिए मैनेजर से मिलना और ऐसे ही दूसरे काम. 

सोमवार से शुक्रवार की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्‍यस्‍त रहने वाले बहुत सारे लोग, बैंक से जुड़े कामों के लिए शनिवार का दिन रिजर्व रखते हैं. केंद्रीय कार्यालयों या 5 वर्किंग डेज वाले दूसरे ऑफिसेस में शनिवार को छुट्टी रहती है. इसलिए शनिवार का दिन उनके लिए फुरसत वाला होता है और वे बैंक से जुड़े काम निबटा लेना चाहते हैं. लेकिन मुश्किल यही है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं होते. ऐसे में हम बता दे रहे हैं कि आज 14 फरवरी, शनिवार को आपका बैंक खुला है या बंद. 

आज 14 फरवरी को बैंक खुला है या बंद? 

सबसे पहले आपको ये बता दें कि RBI की हॉलीडे लिस्‍ट में, आज 14 फरवरी को कोई सरकारी छुट्टी घोषित नहीं है. अब दूसरी महत्‍वपूर्ण बात ये कि RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुसार, महीने में कुछ ही शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जबकि बाकी शनिवार को बंद रहते हैं. केंद्रीय बैंक के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और आखिरी शनिवार को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं. आज चूंकि 14 फरवरी है, जो क‍ि महीने का दूसरा शनिवार है. 14 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते आज देशभर में बैंक बंद रहेंगे.   

इस महीने कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

फरवरी 2026 में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा त्‍यौहारों पर और क्षेत्रीय उत्‍सवों को लेकर भी बैंक बंद रहते हैं. नीचे ग्राफिक्‍स में फरवरी की बैंक छुट्टियों की जानकारी दी गई है. 
 

Latest and Breaking News on NDTV

जरूरी काम के लिए CSP है न!

अगर आपको आज पैसे निकालने हैं, ट्रांजैक्‍शन करना है, मिनी स्‍टेटमेंट निकलवाना है या फिर दूसरे जरूरी काम हों तो आपकी कई जरूरतें Customer Service Point में पूरी हो जाएगी.  SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक समेत कई बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) आपकी टेंशन दूर कर सकते हैं. ज्‍यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.

ये भी पढ़ें: Bank Strike: बैंक बंद है तो कहां जाएं? कैश जमा-निकासी, ट्रांजैक्‍शन, सब हो जाएगा, ऐसे ढूंढे नजदीकी CSP

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com