विज्ञापन

हवाई किराये पर लगी लगाम, ATF कीमतों पर 25% लिमिट, 'फ्यूल सरचार्ज' को लेकर सरकार और एयरलाइंस के बीच होगी बड़ी बैठक

ATF Price Hike: सरकार ने जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% पर सीमित कर दिया है. अब एयरलाइंस द्वारा वसूले जा रहे फ्यूल सरचार्ज को लेकर मंत्रालय कंपनियों के साथ बैठक करेगा ताकि आम लोगों पर बोझ न बढ़े.

हवाई किराये पर लगी लगाम, ATF कीमतों पर 25% लिमिट, 'फ्यूल सरचार्ज' को लेकर सरकार और एयरलाइंस के बीच होगी बड़ी बैठक
Jet Fuel Price Hike : नागरिक उड्डयन मंत्रालय जल्द ही सभी एयरलाइंस कंपनियों के साथ बैठक करने जा रहा है.

अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या काम से फ्लाइट पकड़ने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. एक तरफ जहां जेट फ्यूल की कीमतों में महीने भर की बढ़ोतरी को 25% तक सीमित (Cap) कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ एयरलाइंस द्वारा लगाए जा रहे 'फ्यूल सरचार्ज' पर अब मंत्रालय सख्त होता दिख रहा है. सरकार का सीधा मकसद यह है कि तेल महंगा होने का पूरा बोझ आपकी यानी आम मुसाफिर की जेब पर न पड़े.

जेट फ्यूल की कीमतों पर लगा 25% का 'कैप'

केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की मासिक कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी के लिए 25% की सीमा तय कर दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को हवाई टिकटों के दामों में होने वाले अचानक उछाल से बचाया जा सकेगा. सरकार का इरादा एयरलाइंस कंपनियों को सपोर्ट करना है ताकि वे घाटे में न जाएं, लेकिन साथ ही वे मनमाने दाम भी न वसूलें.

सरकार और एयरलाइंस के बीच होगी सीधी बात

नागरिक उड्डयन मंत्रालय जल्द ही सभी एयरलाइंस कंपनियों के साथ बैठक करने जा रहा है. मंत्रालय यह समझना चाहता है कि जब एयरफेयर कैप यानी किराये की ऊपरी सीमा पहले ही हटाई जा चुकी है, तो इंडिगो (IndiGo) जैसी कंपनियां अलग से 'फ्यूल सरचार्ज' क्यों वसूल रही हैं? सरकार का कहना है कि वे एयरलाइंस की चुनौतियों को समझना चाहते हैं ताकि मंत्रालय और कंपनियां एक ही प्वॉइंट पर रहें और यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न आए.

ऑटो LPG पर भी आई अपडेट

इस बीच सरकार ने यह भी माना कि प्राइवेट ऑपरेटर्स को ऑटो एलपीजी (Auto LPG) की सप्लाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी वजह से सरकार अब ड्यूल फीड (Dual Feed) वाले ऑटो रिक्शा चालकों को सलाह दे रही है कि जहां संभव हो, वे पेट्रोल पर स्विच करें ताकि प्रोक्योरमेंट की चुनौतियों से निपटा जा सके.

ये भी पढ़ें-  DA Hike 2026: मार्च बीत गया पर नहीं बढ़ा DA, केंद्रीय कर्मचारियों को और कितना करना होगा इंतजार? जानें क्यों हो रही देरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com