अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार रात गोलीबारी में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सीएनएन ने अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई. तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. स्थानीय समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए. इसके अलावा भारतीय रेलवे ने जम्मू, कटरा और उधमपुर स्टेशनों से यात्रा के आरक्षित टिकटों को रद्द कराने के लिए यात्रियों से उन पर लगने वाला शुल्क मंगलवार तक नहीं लेने का फैसला किया है. मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि अन्य गंतव्यों से इन जगहों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी. वहीं बात करें क्रिकेट की, तो आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला आज होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
America, Jammu Kashmir, Breaking News