कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है क्योंकि आतंकवादी धमकी और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ शत्रुता बढ़ने के बीच तड़के कश्मीर में कर्फ्यू लगाया जाएगा. इसके अलावा पुलिस ने कहा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये ऐहतियाती कदम के तौर पर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गयी हैं. इसके अलावा उन्नाव रेप के आरोपी बीजेपी से बर्खास्त किए गए विधायक कुलदीप सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को आज दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सीबीआई पेश करेगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव कांड से जुड़े पांच में से चार मामलों को यूपी से ट्रांसफर करके दिल्ली लाया गया है. शनिवार को तीस हजारी में डिस्ट्रिक जज धर्मेश शर्मा की अदालत ने संज्ञान लेते हुए सेंगर और उसके सहयोगी की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर और उसके सहयोगी को पेश करने के बाद सीबीआई चारों मामले में जांच के लिए रिमांड मांग सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Jammu Kashmir, Jammu Kashmir News, Mehbooba Mufti House Arrest