विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यूपी के सोनभद्र में हुई हिंसा में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी. उम्मीद जताई जा रही है कि वह दोपहर बाद तक पीड़ित परिजनों से मुलाकात करेंगी. इससे पहले भी एक बार प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने उनके गांव जाने की कोशिश कर चुकी हैं. हालांकि उस दौरान प्रियंका और वाराणसी से लोकसभा उम्मीदवार रहे अजय राय को मिर्जापुर सीमा के करीब नारायणपुर में हिरासत में लेकर चुनार किले में स्थित सरकारी गेस्ट हाउस ले जाया गया था. हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्विटर के माध्यम से बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया था. उन्होंने लिखा था कि उत्तर प्रदेश सरकार की ड्यूटी है अपराधियों को पकड़ना, मेरा कर्तव्य है अपराध से पीड़ित लोगों के पक्ष में खड़े होना. बीजेपी अपराध रोकने में नाकामयाब है मगर मुझे मेरा कर्तव्य करने से रोक रही है. उन्होंने लिखा था कि मुझे पीड़ितों के समर्थन में खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता. कृप्या अपराध रोकिए. वहीं, दूसरी तरफ आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. इनमें खास तौर पर उत्तर भारत के राज्य शामिल हैं. उधर, सुप्रीम कोर्ट अयोध्यया मामले में आज एक बार फिर सुनवाई करेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Supreme Court, Flood In India, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com