प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15वां प्रवासी भारतीय दिवस 21 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा और इसमें भाग लेने वाले भारतवंशियों के पास कुंभ मेले और गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेने का मौका होगा. विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने यहां आयोजन के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस 1915 में महात्मा गांधी के भारत लौटने के उपलक्ष्य में हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल भारतवंशियों के सदस्यों के कुंभ मेले और गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के आग्रह को ध्यान में रखते हुए इसमें विलंब किया गया. CBI के अंतरिम निदेशक के रूप में एम. नागेश्वर राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिका में कहा गया है कि कानून में CBI के अंतरिम निदेशक के पद का कोई प्रावधान नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम के स्कूल हत्याकांड के आरोपी की उम्र को लेकर दायर याचिका पर भी सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड के आरोपी की उम्र को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले पर रोक लगा दी थी. मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में बीते साल 13 दिसंबर से अवैध कोयला खदान में फंसे 15 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Pravasi Bhartiya Divas, PM Modi, Supreme Court