8 years ago
पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. रमानी ने अकबर पर यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. एमजे अकबर ने बुधवार को विदेश राज्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.अकबर के वकील संदीप कपूर के अनुसार अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल इस निजी आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई करेंगे. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे. विक्रमसिंघे शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे.