श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान के साथ भारत के हर मौसम के रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह ‘आरआईसैट-2बी' का प्रक्षेपण आज सुबह साढ़े पांच बजे होगा. इसके लिए 25 घंटे की उलटी गिनती मंगलवार को शुरू हुई. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि पीएसएलवी-सी46 के अपने 48वें मिशन पर बुधवार को सुबह साढे पांच बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किए जाने का कार्यक्रम है. इस उपग्रह का भार 615 किलोग्राम है और इसे प्रक्षेपण के 15 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा जाएगा. यह उपग्रह खुफिया निगरानी, कृषि, वन और आपदा प्रबंधन सहयोग जैसे क्षेत्रों में मदद करेगा. भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास आज समाप्त हो जाएगा. यह अभ्यास दक्षिण चीन सागर में चल रहा था. केंद्र में सत्ता में वापसी होने पर एनडीए के एजेंडा के बारे में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान आज खुलासा कर सकते हैं. वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे. कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार उनकी संभावित गिरफ्तारी को लेकर अग्रिम जमानत के लिए आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
ISRO, RISAT-2BR1, Naval Drill, Elections 2019