आंखों की गुस्ताखियां फेमस सॉन्ग है और इन्हीं को लेकर प्रिया प्रकाश वारियर नेशनल सेंसेशन भी बन चुकी हैं. वक्त बदला है और चेहरा बदला है, बाकी अदाएं पुरानी ही हैं. इस बार जिस अदा से एक्ट्रेस ने अपनी आंख को झपकाया है, उसे देखकर आप पुरानी एक्ट्रेस को यकीनन भूल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं प्रिया प्रकाश वारियर की. जिनका विंक स्टाइल इतना वायरल हो चुका है कि उन्हें विंक गर्ल के नाम से ही जाना जाने लगा था और अब दूसरी हसीना अपने शरारत भरे अंदाज से उस विंक गर्ल को चैलेंज दे रही है.
ये एक्ट्रेस हैं हनी रोज जिनका विंक करने का अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. हनी रोज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें साउथ इंडियन फिल्मों की हसीना की अदाएं बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. वीडियो में हनी रोज ने व्हाइट कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना है. जिस पर ब्लैक कलर में बहुत से दिल बने हैं. वीडियो की शुरुआत में हनी रोज पेड़ की डालियों को हटा कर गुजरती दिखती हैं. बड़ी अदा से पीछे पलटती हैं और आंख झपकाती हैं. उसके बाद उनकी खूबसूरत स्माइल से नजरें हटा पाना आसान नहीं होता.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हनी रोज का ये अंदाज देखकर फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि आपकी ब्यूटी की कोई लिमिट नहीं है. जबकि एक फैन ने ट्रेंड फॉलो करते हुए लिखा कि जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉउ. एक फैन ने लिखा कि आप बिलकुल ड्रीम गर्ल की तरह हैं. याद दिला दें कुछ साल पहले प्रिया प्रकाश वारियर अपने विंक को लेकर हिट हुईं थीं. उनका वो विंक उनकी फिल्म के एक सीन का हिस्सा था. जो इतना हिट हुआ कि लोग बहुत समय तक उसी विंक के जरिए प्रिया प्रकाश वारियर को याद करते रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं