विज्ञापन

Udta Teer Box Office: स्पाई कॉमेडी उड़ता तीर का वीकेंड पर गदर, जेलर 2 ही नहीं 2026 की 9 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर

udta teer box office collection day 3:  आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई हासिल की है और ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन के साथ 9 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

Udta Teer Box Office: स्पाई कॉमेडी उड़ता तीर का वीकेंड पर गदर, जेलर 2 ही नहीं 2026 की 9 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर
उड़ता तीर ने जेलर 2 समेत 9 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है
NDTV
नई दिल्ली:

udta teer box office collection day 3: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर उड़ता तीर की सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जिसे इंटरनेट यूजर्स से सराहना मिल रही है. वहीं स्पाई कॉमेडी को काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन केवल इंटरनेट पर ही नहीं सिनेमाघरों में भी प्यार मिल रहा है. पहले दिन 4 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद तीसरा दिन आते आते फिल्म की कमाई डबल हो गई है. इतना ही नहीं पहले वीकेंड पर फिल्म ने 9 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसमें जेलर 2 भी शामिल है. आइए आपको बताते हैं उड़ता तीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3...

उड़ता तीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के अनुसार, उड़ता तीर ने पहले दिन 4.10 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद दूसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. वहीं तीसरे दिन 8.10 करोड़ की कमाई फिल्म ने तीसरे दिन हासिल की, जो ओपनिंग डे के मुकाबले संडे को डबल थी. इसके बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 19.45 करोड़ हो गया. जबकि ग्रॉस 23.08 करोड़ पहुंच गया. वर्ल्डवाइड 27.58 करोड़ फिल्म की कमाई पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट  

जेलर 2 का उड़ता तीर ने तोड़ा रिकॉर्ड

उड़ता तीर ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली जेलर 2 को पछाड़ दिया है. दरअसल, उड़ता तीर ने जेलर 2 के फर्स्ट वीकेंड पर हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ा है. दरअसल, पहले दिन 3.50 करोड़ पहले दिन कमाए. दूसरे दिन 2.90 करोड़ रहा. तीसरे दिन 4.50 करोड़ फिल्म ने कमाए. इसके बाद पहले वीकेंड पर फिल्म 10.90 करोड़ कमाए, जिसके चलते उड़ता तीर ने जेलर 2 को पछाड़ दिया. 

9 फिल्मों का उड़ता तीर ने तोड़ा रिकॉर्ड

उड़ता तीर ने जेलर 2 हिंदी कलेक्शन समेत 9 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. 
1. जेलर 2- 16.65 करोड़ (4 दिन)
2. प्रहार- (9.15 करोड़)
3. नई नवेली- (11.9 करोड़)
4. दायरा- (5.63 करोड़)
5. हैवान- (7.35 करोड़)
6. हॉन्टेड 3डी- (9.35 करोड़)
7. चांद मेरा दिल- (12.47 करोड़)
8. द केरल स्टोरी 2- (10.15 करोड़)
9. मर्दानी 3- (17.25 करोड़)

ये भी पढ़ें- समीरा रेड्डी के गोवा वाले 3 मंजिला घर का इनसाइड वीडियो, 4000 स्क्वायर फीट में उगाए नारियल के चीकू,केले, नीम, एवाकाडो के पेड़ 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udta Teer, Udta Teer Box Office, Box Office Collection, Jailer 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com