आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को देख आपको एक्टर की सुपरहिट फिल्म शेरशाह की याद आ जाएगी. योद्धा देशभक्ति से प्रेरित फिल्म नजर आ रही है. योद्धा के ट्रेलर का शुरुआत एक हवाई जहाज हाईजैक से होती है. इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने एक्शन अंदाज में नजर आते हैं. 2 मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में योद्धा की कहानी की दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है. साथ ही फिल्म के सभी कलाकारों को दर्शकों से रूबरू करवाया गया है. योद्धा के ट्रेलर में कई जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन करते नजर आ रहे हैं.
एक्टर के एक्शन को देख आप भी कह सकते कि एक्शन हीरो के तौर सिद्धार्थ मल्होत्रा शानदार दिख रहे हैं. योद्धा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं. आपको बता दें कि फिल्म को सागर आम्बरे और पुष्कर ओझा डायरेक्ट कर रहे हैं. योद्धा की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि योद्धा की पहली रिलीज डेट 7 जुलाई 2023 थी. इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 15 सितंबर 2023 कर दिया गया था. लेकिन योद्धा की इस रिलीज डेट को भी बदल दिया गया. इसके बाद बीते दिनों करण जौहर ने बताया कि यह फिल्म आठ दिसंबर 2023 को फिल्म मैरी क्रिसमस के साथ रिलीज होगी. लेकिन अब इस अब इस डेट को भी बदल दिया गया है. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं