विज्ञापन

The Vvaan Trailer: खौफनाक जंगल में फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, वन देवी करेगी रक्षा, द वन का ट्रेलर रिलीज

The Vvan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'द वन' (The Vvan) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

The Vvaan Trailer: खौफनाक जंगल में फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, वन देवी करेगी रक्षा, द वन का ट्रेलर रिलीज
The Vvaan Trailer: खौफनाक जंगल में फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, वन देवी करेगी रक्षा
NDTV

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म 'द वन' (The Vvan) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 'द वन' के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी जंगल से होती है. बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है जिसमें कहा जाता है कि इस वन की शक्तियां रात के साए से भी काली और तूफान से भी तेज हैं. यहां तक कि देवी भी बचाने में सक्षम नहीं. जो भी रात को इस वन में प्रवेश करता है, उसकी लाश तक नहीं मिलती. 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

वन देवी मंदिर की लोक कथा

इसके बाद 'द वन' के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आते हैं, जो शुरू में इन बातों को बकवास मानते हैं. लेकिन जैसे-जैसे घटनाएं आगे बढ़ती हैं, वे इन अदृश्य शक्तियों का सामना करते नजर आते हैं. ट्रेलर में तमन्ना भाटिया की भी झलक दिखाई गई है.

फिल्म 'द वन' बिहार में पटना के पास स्थित 16वीं सदी के ऐतिहासिक ‘वन देवी मंदिर' की लोक कथाओं पर आधारित है. स्थानीय मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद इस घने जंगल और मंदिर के आसपास जाना सख्त मना है. कहानी में जंगल का खौफ, पुरानी लोककथाएं, पुनर्जन्म के संकेत और दो जन्मों के रिश्ते को दिखाया गया है.

फिल्म की कास्ट

'द वन' 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है. ट्रेलर आने के बाद दर्शक फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का अनुमानित बजट 80 से 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vvaan, Vvaan Film, Vvaan Trailer, Vvaan Teaser, Sidharth Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com