Yodha Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. एक्टर करीब दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा की आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस थैंक गॉड रिलीज हुई थी. उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म योद्धा से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो योद्धा का करीब 55 करोड़ रुपये है, लेकिन फिल्म ने अपनी खराब शुरुआत की है.
ताजा आंकड़ों की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 से 6 करोड़ रुपये तक की कमाई की. हालांकि यह अभी शुरुआती आंकड़े हैं. रात तक इन आंकड़ों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. अभी तक के आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 की तुलना में बेहद खराब शुरुआत की है. आर्टिकल 370 का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास था. इस फिल्म ने अपने पहले दिन 6.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि फिल्म योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोनित रॉय, सनी हिंदुजा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. बीते दिनों फिल्म योद्धा का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. सिद्धार्थ मल्होत्रा को योद्धा फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि वह काफी वक्त से एक हिट की तलाश में हैं. पिछले 6 सालों में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाएंगे. हालांकि उनकी फिल्म शेरशाह की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी, लेकिन यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं