Prithviraj Chauhan star cast reunion: किसी निजी चैनल पर या फिर ओटीटी पर आने वाले हिस्टोरिक सीरियल्स बहुत लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के साथ तैयार होते हैं. किसी भी ऐतिहासिक कैरेक्टर के बचपन के दिन दिखाने के लिए अच्छे चाइल्ड आर्टिस्ट का चयन होता है. बहुत साल पहले टीवी पर आने वाले शो धरती का वीर यौद्धा पृथ्वी राज चौहान का हाल भी कुछ ऐसा ही था. जिसमें बहुत सारी स्टार कास्ट थी. चाइल्ड आर्टिस्ट की तो शो में भरमार थी. जो पृथ्वी राज चौहान के साथ साथ उनके संगी साथियों का भी रोल प्ले कर रहे थे. शो को खत्म हुए काफी समय हो चुका है. इतने सालों बाद जब इस शो की स्टार कास्ट नजर आई तो नजारा कुछ ऐसा था.
18 साल बाद पृथ्वीराज चौहान सीरियल की टीम का रीयूनियन
इंस्टाग्राम पर पृथ्वी संयोगिता नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने एक पिक शेयर की है. इस पिक में धरती का वीर यौद्धा पृथ्वी राज चौहान शो की स्टार कास्ट दिख रही है. इस पिक की खास बात ये है कि, इसमें दिखनेव ले सारे सितारे वो हैं जो शो में बतौर चाईल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे. करीब 18 साल बाद ये लोग एक साथ एक जगह मिले हैं. इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक ये लोग 2006 में एक साथ काम करते थे. और 2024 में इनका रीयूनियन हुआ है. पिक देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बीते 18 सालों में शो के चाइल्ड आर्टिस्ट अब कितना बदल चुके हैं. हालांकि कुछ फैन्स को फ्रेम में रजत टोकस की कमी खल रही है. जिसके लिए उन्होंने कमेंट सेक्शन में सवाल भी किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
युवा पृथ्वी राज बने थे टोकस
इस शो में रजत टोकस ने युवा पृथ्वी राज चौहान का रोल अदा किया था. कैरेक्टर की एज बढ़ने के बाद इस रोल को निभाया था अनस राशिद ने. ये शो साल 2006 में स्टार प्लस पर आता था. जो करीब 382 शो में चला. इस शो में पृथ्वी राज चौहान की वीरता और संयोगिता के साथ उनकी प्रेम कहानी दोनों को दिखाया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं