सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ऐतिहासिक ड्रामा, "चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान" आने वाला है, जिसकी झलक हाल ही में पहले प्रोमो में देखने को मिला. वीडियो में बहादुर राजा के शुरुआती जीवन - उनके पालन-पोषण, युद्ध और प्रशासन में प्रशिक्षण और उन मूल्यों को दिखाएगा, जिन्होंने उन्हें एक सम्मानित राजा बनाया. शो में रॉनित रॉय के अलावा
उर्वा सावलिया अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह अपकमिंग ऐतिहासिक ड्रामा, "चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान" में युवा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने को लेकर बेहद खुश और गौरवान्वित हैं.
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में रॉनित रॉय चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पिता के रोल में नजर आ रहे हैं. जबकि उर्वा सावलिया लीड रोल में हैं. इसी प्रोमो को देखने के बाद फैंस को 2006 में आए धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की याद आ गई. जहां फैंस ने रजत टोकस को याद किया, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया था. इस शो को फैंस का खूब प्यार मिला था. वहीं फैंस रजत टोकस को फिर इस किरदार में देखने की फैंस बात करते हुए नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी बीच शो का हिस्सा बनने को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए, उर्वा ने कहा, "युवा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने को लेकर मैं बेहद खुश और गौरवान्वित हूं! जब मैंने पहली बार शो और किरदार के बारे में सुना, तो मैं बेहद उत्साहित हो गई क्योंकि मुझे बहादुर राजाओं और योद्धाओं की कहानियां पसंद हैं और पृथ्वीराज चौहान अब तक के सबसे बहादुर राजाओं और योद्धाओं में से एक हैं. मैंने लगभग 6 महीने पहले अपनी तैयारी शुरू की थी और यह एक मजेदार और रोमांचक यात्रा रही है. मैं घुड़सवारी, तलवारबाजी और उस समय के राजाओं के रहन-सहन के बारे में बहुत कुछ सीख रही हूं."
"चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान" के सेट पर अपने अनुभव को शेयर करते हुए, उर्वा ने बताया, "सेट पर हर दिन एक रोमांच की तरह लगता है. मुझे रोनित रॉय सर को देखने से बहुत ऊर्जा मिलती है - वे वास्तव में मेरे पावरहाउस की तरह हैं, और मैं उनसे हर समय कुछ नया सीखता हूं, साथ ही अनुजा मैम, पद्मिनी मैम भी, वे सेट को घर जैसा महसूस कराती हैं. यदि मेरी मां शीतल सावलिया मेरे साथ न होती, तो इनमें से कोई भी संभव नहीं होता, वे मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा और सहारा रही हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं