हिंदी सिनेमा में कपूर फैमिली के स्टार शशि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है. शशि कपूर फैमिली में सबसे हैंडसममैन कहे जाते थे. साल 1958 में शशि कपूर ने विदेशी जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी. इस शादी से उन्हें तीन बच्चे कुणाल, करण और संजना कपूर हुए थे. वहीं, शशि के बेटे कुणाल कपूर के बच्चे ही बॉलीवुड में एक्टिव हैं, जिसमें जहान और शायरा कपूर का नाम शामिल है. शशि कपूर के यही दोनों पोते-पोती ही बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. हाल ही में शशि कपूर के पोते जहान कपूर की एक नेटफ्लिक्स सीरीज ब्लैक वारंट आई है, जिसकी स्क्रीनिंग पर पूरा कपूर खानदान नजर आया था. वहीं, बात करेंगे, शशि कपूर की पोती शायरा कपूर की जो करीना और करिश्मा की तरह खूबसूरत हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शायरा कपूर के बारे में
बता दें, शशि कपूर के बड़े बेटे करण कपूर लंदन में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं और इनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है. वहीं, शशि कपूर की बेटी संजना कपूर का बेटा हमीर थापर एक राइटर हैं, लेकिन जहान और शायरा अपने दादा शशि कपूर की विरासत को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ाना चाहते हैं. शायरा फिलहाल अपनी निजी लाइफ को पर्दे में रखती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके बस 10.9 हजार फॉलोअर्स हैं. शायरा बस अपने काम की डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. वहीं, जब जहान ने फैमिली के साथ एक तस्वीर पोस्ट की तो उसमें शायरा भी थी, जहां उनकी खूबसूरती पर लोगों का ध्यान गया. वहीं, शायरा की मां शीना सिप्पी भी उनकी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं.
शायरा कपूर ने कहां-कहां किया काम
शायरा कपूर ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से आर्ट एंड डिजाइन में फाउंडेन डिप्लोमा लिया है. बता दें, शायरा की मां शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बहन हैं. ऐसे में साल 2012 में शायरा ने रमेश सिप्पी के फिल्म प्रोडक्शन में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम शुरू किया. इसके बाद शायरा ने पृथ्वी थिएटर, फैंटम फिल्म्स, यंग विस, रेबल हॉस्पिटैलिटी, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और एक्सेल एंटरटेनमेंट के लिए काम किया. वह, शूटिंग सेट डेकोरेटर भी हैं. बतौर आर्ट डायरेक्टर शायरा का काम उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखता है. वहीं, कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने दिवंगत स्टार दादा शशि कपूर की विरासत को अलग दिशा में ले जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं