विज्ञापन

45 साल पुराना वो गाना जिसे गाकर शादियों में लड़कीवाले और लड़केवालों में खूब होती है मौज-मस्ती, किशोर-आशा के सुर, समय बदला लेकिन जज्बात नहीं

45 साल पहले यानी कि साल 1981 में शशि कपूर और जीनत अमान का एक गाना आया था. ये गाना आज तक शादी-ब्यार के माहौल में खूब सुना और गाया जाता है. इसे सुनेंगे तो आप भी समझ जाएंगे लड़केवालों-लड़कीवालों के बीच का टशन.

45 साल पुराना वो गाना जिसे गाकर शादियों में लड़कीवाले और लड़केवालों में खूब होती है मौज-मस्ती, किशोर-आशा के सुर, समय बदला लेकिन जज्बात नहीं
शशि कपूर और जीनत अमान का 45 साल पुराना गाना आज भी किया जाता है पसंद
Social Media
नई दिल्ली:

प्यार-प्रेम और शादी-ब्याह हिंदी फिल्मों का बहुत ही अहम हिस्सा रहा है. इस पर कई फिल्में भी बनी हैं और गानें तो बेहिसाब है. अलग-अलग मौके और माहौल पर गीतकारों ने ऐसे गाने बनाए जो हर जश्न की जान बन गए. 'हम आपके हैं कौन' का 'दूल्हे की सालियों' को आपको याद ही होगा. जूता चुराई जैसी एक मजेदार रस्म पर ऐसा गाना बनाया कि आज तक लोगों के जहन में है शादी-पार्टियों में इसे खूब सुना और गाना भी जाता है. हम आपको आज कुछ इसी तरह के एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना भी शादी के जश्न के बीच मस्ती और मजाक के माहौल में और रंग जमाने के लिए खूब पसंद किया जाता है.

लड़केवालों और लड़कीवालों की नोक-झोंक का मस्तीभरा अंदाज

1981 में धर्मेंद्र, शशि कपूर, जीनत अमान और प्राण के लीड रोल वाली एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम था क्रोधी. नाम से आपको लग रहा होगा कि इसमें शादी-ब्याह वाला गाना कहां फिट हुआ होगा. लेकिन मेकर्स ने इसे बड़े ही सही तरीके से फिट किया था. ये गाना था 'लड़की तुम्हारी कुंवारी रह जाती'. इस गाने को शशि कपूर और जीनत अमान पर फिल्माया गया था. इस गाने में सीन कुछ ऐसा था कि शशि कपूर जो कि एक सीबीआई अफसर के रोल में थे वो एक केस के सिलसिले में शादी में शामिल होते हैं और यहीं ये मस्तीभरा गाना फिट किया गया था. मस्ती और मजाक की फीलिंग में सेट इस गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने इस गाने को म्यूजिक से सजाया और किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज से इसे सदाबहार बना दिया. आज भी इस गाने को बहुत पसंद किया जाता है और शादी के गीतों में एक इसका नाम भी शामिल है.

लड़की तुम्हारी कुंवारी रह जाती
कि मानो हमारा एहसान
कि लड़के ने हां कर दी

लड़का तुम्हारा कुंवारा रह जाता
कि मानो हमारा एहसान
कि लड़की ने हां कर दी

ओ लड़के के दोस्तो
पहले तुम ये काम करो
लड़की लेने आए हो
झुक कर हमको सलाम करो

लड़की की सहेलियों
हम जो जिद पर आएंगे
लड़की लेने आए हैं
तुम को भी ले जाएंगे

गाने के इन मस्ती भरे बोलों से आप समझ सकते हैं कि इसमें आनंद बक्शी ने किस तरह से शरारत को घोला था कि ये गाना आज भी पुराना नहीं लगता. साथ ही लड़कीवालों और लड़केवालों के बीच के टशन वाली फीलिंग को बखूबी बयां करता है. गाना तो खूब हिट रहा लेकिन अब बात करें क्रोधी के बॉक्स ऑफिस की तो इस मोर्चे पर फिल्म धीमा साबित हुई थी. करीब 2.60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में सिर्फ ढाई करोड़ की ही कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: 65 साल पुराना शम्मी कपूर का गाना, चिल्ला चिल्ला कर जता रहे थे प्यार लेकिन सायरा की नाक पर था गुस्सा, मोहम्मद रफी के 'याहू' ने बनाया क्लासिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krodhi 1981, Kishore Kumar, Asha Bhosle, Shashi Kapoor, Zeenat Aman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com