आज के दौर में प्रेम का इजहार करने के तरीके बदल गए हैं. कभी मैसेज तो कभी वीडियो कॉल, लेकिन एक जमाना था जब प्रेमी अपने दिल की बात खतों में लिखकर पहुंचाते थे. उन खतों में छिपी भावनाओं को जब मोहम्मद रफी की आवाज मिली, तो एक ऐसा गीत बना, जिसे सुनकर आज भी पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं. यह गाना है ‘लिखे जो खत तुझे', जो 1968 में आई फिल्म ‘कन्यादान' का हिस्सा था. शशि कपूर और आशा पारेख पर फिल्माया गया यह गीत करीब 58 साल बाद भी हिंदी सिनेमा के सदाबहार गानों में गिना जाता है. गाने में शशि कपूर का रोमांटिक अंदाज और कश्मीर की खूबसूरत वादियां इसे खास बनाती हैं. पहाड़ों के बीच फिल्माए गए इस गीत में प्रकृति और मोहब्बत का ऐसा मेल नजर आता है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचता है.
रफी की आवाज और नीरज के शब्दों का जादू
‘लिखे जो खत तुझे' को मोहम्मद रफी ने गाया था. इसके बोल गीतकार गोपालदास नीरज ने लिखे थे, जबकि संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया था. गाने में प्रेमी अपने खतों के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करता है. इसके शब्द बताते हैं कि जब दिल में प्यार हो, तो कागज पर लिखे कुछ शब्द भी किसी खूबसूरत एहसास से कम नहीं होते. यही वजह है कि यह गीत सिर्फ एक फिल्मी गाना बनकर नहीं रह गया. इसने खत लिखने के उस दौर की यादों को भी जिंदा रखा, जब किसी के नाम चिट्ठी लिखना अपने आप में एक खास अनुभव हुआ करता था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या थी फिल्म ‘कन्यादान' की कहानी?
मोहन सहगल के निर्देशन में बनी ‘कन्यादान' में शशि कपूर और आशा पारेख मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी रेखा और अमर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शादी बचपन में तय कर दी जाती है. बड़े होने पर दोनों की जिंदगी में ऐसे मोड़ आते हैं, जो उनके रिश्ते को उलझा देते हैं.
फिल्म में रोमांस के साथ भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं. हालांकि, इसकी पहचान आज भी इसके यादगार संगीत से जुड़ी है. ‘लिखे जो खत तुझे' ऐसा ही गीत है, जो बताता है कि सच्चे प्यार के इजहार के लिए बड़े शब्दों की नहीं, दिल से निकली भावनाओं की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली शो पर दिलजीत का जवाब वायरल, परमिशन मिलने के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले सही खबर पढ़ो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं