- विराट कोहली का पुराना वीडियो वायरल
- पाकिस्तानी बल्लेबाज को किया था रन आउट
- अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में भारत और पाकिस्तान (Indian Vs Pakistan) का मैच हो चुका है. रविवार को हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया. लेकिन फैंस के दिमाग से अभी भी भारत-पाकिस्तान (Indian Vs Pakistan) मैच का क्रेज उतरा नहीं है. अब भारत और पाकिस्तान मैच का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) पाकिस्तानी बल्लेबाज को रन आउट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, मजे की बात यह है कि फैंस ने इस वीडियो को मोडिफाई कर इसमें साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) का सुपरहिट सॉन्ग 'कोलावेरी डी' (Kolaveri Di) का गाना भी डाल दिया है.
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे ने मॉर्डन लुक में किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट कोहली (Virat Kohli) के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे ही पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट करते हैं वैसे ही धनुष (Dhanush) का सुपरहिट सॉन्ग 'कोलावेरी डी' (Kolaveri Di) बजने लगता है. गेंद विकेट पर लगते ही धमाके की आवाज भी आती है. विराट कोहली के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. हालांकि, यह वीडियो 3-4 साल पुराना है. यह वीडियो एशिया कप का है, जब टीम इंडिया की कमान एम एस धोनी (MS Dhoni) के हाथों में थी.
भारत-पाकिस्तान (Indian Vs Pakistan) के मैच के क्रेज के बीच यह वीडियो वायरल हो गया. बता दें कि भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेली गए मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से मात दी थी. इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 140 रनों की तूफानी पारी खेली थी. भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया वह मैच वर्षा प्रभावित वाला रहा था. भारत ने डकवर्थ लुइस के आधार पर जीत हासिल की थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं