विज्ञापन

दाऊद के साथ वो वायरल फोटो, जिसने बदल दी थी मंदाकिनी की जिंदगी, बोलीं- मुझे काफी नुकसान पहुंचा

राम तेरी गंगा मैली स्टार मंदाकिनी ने सालों बाद दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हुई अपनी तस्वीर पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि इस फोटो के बाद उनकी जिंदगी औऱ फिल्मी करियर पर कैसा असर पड़ा था.

दाऊद के साथ वो वायरल फोटो, जिसने बदल दी थी मंदाकिनी की जिंदगी, बोलीं- मुझे काफी नुकसान पहुंचा
दाऊद के साथ फोटो आने के बाद बदल गई थी मंदाकिनी की जिंदगी

1980 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी ने हाल ही में अपने शुरुआती फिल्मी दिनों को याद किया. राम तेरी गंगा मैली फिल्म से फेमस हुई मंदाकिनी ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के शुरूआती दिनों के बारे में खुलकर बात करते हुए बताया कि उस समय फिल्म के सेट का माहौल कैसा रहता था. ANI के अनुसार, मंदाकिनी ने कहा कि उस दौर में इंडस्ट्री में अपनापन और दोस्ती का माहौल हुआ करता था. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने को स्टार्स के साथ काम करने में बहुत मजा आता था. मंदाकिनी ने कहा, "मुझे फिल्मों में काम करना बहुत पसंद था. सभी लोग बहुत अच्छे थे, एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे. इसके साथ ही मंदाकिनी ने अपनी और दाऊद की साथ में वायरल हुई फोटो के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि इस फोटो के वायरल होने के बाद उनकी लाइफ पर कैसा असर पड़ा. 

दाऊद के साथ वायरल हुई थी फोटो

मंदाकिनी अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी एक वायरल फोटो के लिए भी चर्चा का विषय बनीं. दाउद के साथ उनकी वायरल फोटो का असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ा. मंदाकिनी को ANI को दिए एक इंटरव्यू में बताया, दुबई में उनकी मौजूदगी एक प्रोफेशनल प्रोग्राम की वजह से थी और उसी दौरान वो क्रिकेट मैच देखने भी गई थीं. उन्होंने कहा कि उस इवेंट में बहुत से लोग मौजूद थे और एक एक्ट्रेस होने के चलते वो ये नहीं चुन सकती थीं कि उनको किससे मिलना है और किससे नहीं.

मंदाकिनी ने कहा, "लोग जो चाहे लिखें या कहें, उस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता. एक एक्ट्रेस के रूप में हम हजारों लोगों से मिलते हैं और हमारे लिए सभी बराबर होते हैं. वहां बहुत सारे लोग मौजूद थे. ऐसे में हम कैसे तय कर सकते हैं कि किससे मिलना है और किससे नहीं? हम वहां एक शो के सिलसिले में गए थे. मुझे दाऊद ने नहीं बुलाया था."

उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं या क्या बोलते हैं, इसे वो कंट्रोल नहीं कर सकतीं, लेकिन सच्चाई यही है कि वो दुबई किसी शो के लिए गई थीं, न कि दाऊद इब्राहिम के इनविटेशन पर.

करियर पर भी पड़ा असर

Latest and Breaking News on NDTV

मंदाकिनी ने बताया कि इस विवाद ने उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचाया. एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय उन्हें इस फोटे के असर का अंदाजा नहीं था, लेकिन जब यह सामने आई तो इसे लेकर कई तरह की खबरें और अटकलें लगाई जाने लगीं. मंदाकिनी के मुताबिक, इस विवाद का उनके करियर पर निगेटिव असर पड़ा. बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए एक मजबूत टीम का होना कितना जरूरी होता है.

उन्होंने कहा, "इस कंट्रोवर्सी ने मुझे काफी नुकसान पहुंचाया. बाद में मुझे समझ आया कि इन सभी चीजों को संभालने के लिए एक टीम होनी चाहिए. मैंने हर जगह इन अफवाहों को गलत बताया था." मंदाकिनी ने साफ किया कि उन्होंने अपने बारे में फैलाई गई अफवाहों को हमेशा गलत बताया, लेकिन इसके बावजूद इस विवाद का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा.

ये भी पढ़ें: मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

मंदाकिनी का फिल्मी करियर

1980 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मंदाकिनी को सबसे बड़ी पहचान राज कपूर की सुपरहिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी. इसके बाद उन्होंने डांस डांस, लड़ाई, कहां है कानून, नाग नागिन, प्यार के नाम कुर्बान और प्यार करके देखो जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं. मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी. इसके बाद उन्होंने 2022 में मां ओ मां नाम के म्यूजिक वीडियो से स्क्रीन पर वापसी की. इस वीडियो में उनके साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर भी नजर आए थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandakini, Mandakini Dawood Ibrahim, Mandakini  real Name, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com