संजय दत्त इन दिनों चर्चा में हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब वह अपनी पर्सनल लाइफ में किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हों. लेकिन हम संजू बाबा की किसी बयान की बात आज नहीं कर रहे हैं. बल्कि उनके फिल्मी करियर के उस दौर की बात कर रहे हैं जब उनकी 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े बल्कि इन फिल्मों के सुपरहिट गानों ने संजय दत्त को सुपरस्टार का तमगा भी दिला दिया. यह दौर था 90 के दशक की शुरुआत यानी 1990-1991 का, जिसमें संजय दत्त की एक या दो नहीं बल्कि 13 फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें से दो का तहलका ऐसा था कि फैंस के दिलों में घर कर गईं. वहीं इसके गाने 90s के पॉपुलर सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो गए.
1990-1991 में संजय दत्त की 13 फिल्में
1990- जहरीले, जिसमें राकेश राका राय का किरदार निभाया था.
1990- क्रोध, जिसमें विजय विज्जू का किरदार निभाया.
1990- ठानेदार, जिसमें ब्रजेश चंदर का किरदार निभाया.
1990- तेजा, जिसमें संजय का किरदार निभाया
1990- खतरनाक में संजय (सनी) का किरदार निभाया था.
1990- जीने दो, जिसमें करमवीर का किरदार निभाया था.
यह भी पढ़ें | संजय दत्त ने 'भारत में शांति महसूस नहीं होती' कमेंट पर दिया रिएक्शन, सफाई देते हुए लिखा- यह स्क्रिप्टेड था
1991- योद्धा, जिसमें सूरज सिंह का किरदार निभाया.
1991- खून का कर्ज में अर्जुन का किरदार निभाया.
1991- फतेह में करण का किरदार निभाया.
1991- दो मतवाले में अजय का किरदार निभाया.
1991- कुर्बानी रंग लाएगी में राज किशन का किरदार निभाया.
1991- साजन में अमन वर्मा का किरदार निभाया, जो एक शायर था.
1991- सड़क में उन्होंने रवि किशोर वर्मा का किरदार निभाया.
यह भी पढ़ें | भाल सिंह का 43 साल पुराना हरियाणवी गाना, प्रेमिका के नैनों में लगे काजल की तारीफ करता प्रेमी
इन फिल्मों ने बॉक्स आफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
1990 से 1991 तक 13 फिल्में करने वाले संजय दत्त की 3 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया था. इसमें से दो में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं. पहली फिल्म थी 1990 में आई थानेदार, जिसमें जीतेंद्र, जया प्रदा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने 2.40 करोड़ के बजट में 10.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था और सुपरहिट का दर्जा मिला था. वहीं दूसरी फिल्म थी 1991 में आई रोमांटिक फिल्म साजन, जिसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18.35 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. जबकि 1991 में आई सड़क में संजय दत्त पूजा भट्ट के साथ नजर आए, जिसने 2.70 करोड़ बजट के साथ 10.8 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया.
21 गानों वाली दो फिल्मों का 90s में जादू
1990 से 1991 में संजय दत्त की दो फिल्में थीं, जिसके म्यूजिक ने 90 के दशक में दिलों पर राज किया. इसके 21 के 21 गाने पॉपुलर हुए. इसमें पहली फिल्म साजन थी, जिसमें 9 गाने खूब पॉपुलर हुए. इसमें मेरा दिल भी कितना पागल है, बहुत प्यार करते हैं, देखा है पहली बार, जीये तो जीये कैसे, तुमसे मिलने की तमन्ना है, तू शायर मैं तेरी शायरी और पहली बार मिले हैं.
दूसरी फिल्म है सड़क थी, जिसमें तुम्हें अपना बनाने की, हम तेरे बिन कहीं, जब जब प्यार पे पहरा, जमाने के देखें हैं रंग हजार, मोहब्बत की है तुम्हारे लिए, तुम्हें अपना बनाने की, तक धिन धिन तक, जमाने के देखें हैं रंग हजार, जब जब प्यार पे पहला हुआ है, रहने को घर नहीं, कहा सोचता है ए दिल है.
यह भी पढ़ें | 53 साल पुरानी फिल्म, 590 दिन तक श्रीलंका में मचाया गदर, अमिताभ-जया ने लगाई अपनी जमा-पूंजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं