वीर पहाड़िया अपनी पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स' की सफलता से उत्साहित हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शाहरुख खान स्टारर ‘ओम शांति ओम' के गाने ‘दर्द-ए-डिस्को' पर डांस करते नजर आए. अभिनेता ने प्रशंसकों के साथ मजेदार किस्सा भी शेयर किया. सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेता ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह बचपन से ही बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे जन्मदिन पर, "स्काई फोर्स" को मिल रहे प्यार के साथ, मैं सिर्फ एक वीडियो शेयर करना चाहता हूं. जब मैं 13 साल का था और बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना था.“
एक्टर ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर 'ओम शांति ओम' के गाने 'दर्द-ए-डिस्को' की मेकिंग के सभी वीडियो देखे थे और स्टेप्स सीखे और गाने को एक बार में शूट किया था. उन्होंने लिखा, "मैंने 'दर्द-ए-डिस्को' की मेकिंग के सभी वीडियो देखे थे. स्टेप्स सीखे, सिक्स पैक के लिए डाइट की, लाइट्स, पंखे, पत्ते, प्रॉप्स (शूट में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें), कॉस्ट्यूम्स और डांसर्स को मैनेज किया और इसे सोनी हैंडीकैम पर कैसेट के साथ एक बार में शूट किया क्योंकि मुझे एडिट करना नहीं आता था.“
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
एक्टर ने खुलासा किया कि इस बारे में उनके परिवार को कुछ पता नहीं था और उन्होंने सब कुछ जुगाड़ से किया था. अभिनेता ने लिखा, “मेरे परिवार को कुछ पता नहीं था क्योंकि मैंने इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया था और सब कुछ पूरी जुगाड़ से किया था. आग के सीक्वेंस वाले आखिरी शॉट के लिए - कमरे में रोशनी की गई थी और हमने इसे बढ़ाने के लिए डिओडोरेंट (खुशबूदार बॉडी प्रोडक्ट) का इस्तेमाल किया था. इसे सही करने के लिए हमारे पास सिर्फ एक प्रयास था.“
पोस्ट के अंत में अभिनेता ने शाहरुख खान, फराह खान के साथ ही ईश्वर का खास तौर पर धन्यवाद अदा किया. उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी बदलने के लिए शाहरुख खान और फराह खान का शुक्रिया. सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे सपनों को साकार करने के लिए ईश्वर का शुक्रिया.“
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं