सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे कुछ साल बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें भुला पाना उनके फैन्स के लिए आसान नहीं है. सिद्धार्थ शुक्ला ने बहुत से टीवी सीरियल्स में काम किया, जिसके जरिए वो दर्शकों के दिलों में उतरे. उसके बाद बिग बॉस में उन्होंने ऐसा जलवा दिखाया कि आज भी लोग इस शो में उन्हें मिस करते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला का ह्यूमर, उनका एरोगेंस और उनका स्टाइल इस शो में खूब पसंद किया गया. बिग बॉस फिनाले जीतने वाले सिद्धार्थ शुक्ला लोगों के बीच इतने फेमस हुए कि कई लोग उन्हें फॉलो करने लगे. उनकी मिमिक्री करना, उनके जैसा स्टाइल रखना और उनके डायलॉग पर इनएक्ट करना कई लोगों का शगल बन गया है. उनका ऐसा ही एक हमशक्ल इंस्टाग्राम पर खासा फेमस है जो उनके डायलॉग पर एक्टिंग भी करता है.
ये हैं सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल
सिद्धार्थ शुक्ला की एक्टिंग और अंदाज को कॉपी कर लोगों का ध्यान खींचने वाले ये शख्स हैं चंदन, जो चंदन_53cr नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं. उनके अकाउंट पर वो ऐसे वीडियोज पोस्ट करते हैं, जिसमें वो काफी कुछ सिद्धार्थ शुक्ला की तरह नजर आते हैं. उनके कुछ वीडियो देख कर शायद एक बार तो आपको भी नजरों का धोखा हो जाए और लगे कि सिद्धार्थ शुक्ला ही सच में सामने आ गए हैं. अपने वीडियोज में चंदन सिद्धार्थ शुक्ला के बिग बॉस के डायलॉग को खूब कॉपी करते हैं. कभी उनकी तरह एरोगेंस शो करते हैं तो कभी उनकी तरह क्यूट नजर आते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपने इस टैलेंट के लिए चंदन कई बार तारीफ हासिल कर चुके हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स चंदन के इस अंदाज की भी खूब तारीफ करते हैं. लेकिन कई बार उन्हें लोग क्रिटिसाइज भी करते हैं. उनके कुछ वीडियोज पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं कि वो हाव भाव तो सिद्धार्थ शुक्ला की तरह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला जैसे लगते नहीं है. कुछ वीडियोज पर लोगों ने उनकी मिमिक्री को सराहा है तो कुछ ने ये भी सलाह दी है कि वो ऐसा न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं