विज्ञापन

लता मंगेशकर के नहीं ये 4 गाने, फिर भी सुमन कल्याणपुर के सॉन्ग का मिलता था स्वर कोकिला को क्रेडिट, आज सदाबहार

Suman Kalyanpur superhit songs: लता मंगेशकर ने कई गाने गाए. लेकिन कम लोग उन गानों के बारे में जानते हैं, जिनका क्रेडिट स्वर कोकिला को मिला. जबकि उन्होंने वह गाने गाए नहीं थे.  

लता मंगेशकर के नहीं ये 4 गाने, फिर भी सुमन कल्याणपुर के सॉन्ग का मिलता था स्वर कोकिला को क्रेडिट, आज सदाबहार
सुमन कल्याणपुर के वो गाने, जिनका लता मंगेशकर को मिला क्रेडिट
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर बॉलीवुड की स्वर कोकिला कहलाती हैं, जिनकी आवाज आज भी फैंस के कानों में गूंजती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एवरग्रीन गाने, जिनके लिए उन्हें क्रेडिट मिलता है. हम बात कर रहे हैं तुमने पुकारा और हम चले आए, तुमसे ओ हसीना, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर और रहें ना रहे हम गानों की, जिसके बारे में कुछ लोगों को लगता होगा कि यह सॉन्ग लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से अमर बनाया. लेकिन बेहद कम लोगों को पता है कि इन गानों के पीछे सुमन कल्याणपुर की आवाज है. 

लता मंगेशकर से मिलती थी सुमन कल्याणपुर की आवाज

गायिका सुमन कल्याणपुर भी ऐसी ही एक शख्सियत थीं, जिनकी आवाज ने दशकों तक संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, लेकिन उन्हें वह पहचान और सम्मान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार थीं. 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली सुमन कल्याणपुर की आवाज को लता मंगेशकर से कंपेयर किया जाता था. दरअसल, लता जी ने एक बार इस बात का भी जिक्र किया कि सुमन काफी टैलेंटेड लड़की हैं, लेकिन उसकी आवाज काफी हद तक मुझसे मिलती है. उसने अपनी आवाज को अलग करने की कोशिश नहीं की, यही वजह रही कि उनको गाने का कम मौका मिल पाया. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं हनुमान अंश की त्रिदेवियां, जिन्होंने नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म को किया प्रोड्यूस, एक तो है 21 साल की अर्थशास्त्र की स्टूडेंट

संगीत की दुनिया में सुमन कल्याणपुर का नाम

सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को तत्कालीन अविभाजित भारत के ढाका में हुआ था. संगीत की औपचारिक शिक्षा उन्होंने मुंबई में प्राप्त की. दिलचस्प बात यह है कि फिल्मी दुनिया में आने की उनकी कोई योजना नहीं थी. वह मुंबई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट में पेंटिंग की पढ़ाई कर रही थीं. इसी दौरान एक कार्यक्रम में उनकी गायकी सुनकर मशहूर गायक तलत महमूद प्रभावित हो गए और यहीं से उनके लिए हिंदी फिल्म संगीत के दरवाजे खुल गए. साल 2023 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था. यह सम्मान उनके लंबे और महत्वपूर्ण संगीत योगदान की स्वीकृति था. हालांकि, उनके प्रशंसकों का मानना है कि उन्हें यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था. 

सुमन कल्याणपुर के गाने

सुमन कल्याणपुर का सबसे पॉपुलर गानों की लिस्ट में पहले नंबर पर 1968 में आई फिल्म ब्रह्मचारी का आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे है. दूसरे नंबर पर 1965 में आई जब जब फूल खिले का ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, तीसरे नंबर पर 1964 में आई राजकुमार फिल्म से तुमने पुकारा और हम चले औए और 1967 में आई फर्ज फिल्म का गाना तुमसे ओ हसीना जैसे गाने शामिल हैं. इसके अलावा बहना ने भाई की कलाई से, मेरा प्यार भी तू है और ना तुम हमें जानों शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, यूपी-बिहार वालों के दिल पर आज भी करता है राज, शादियों की बना शान

ये Video भी देखें: 'ए मेरे वतन के लोगों...' आशा भोसले गाने वाली थीं यह गीत, फिर ऐसा क्या हुआ कि रोते हुए छोड़ा स्टूडियो?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Suman Kalyanpur, Bollywood, Old Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com