विज्ञापन

ऑस्कर विजेता वह राष्ट्रभक्ति गाना, जिसे 5 सिंगर्स ने मिलकर गाया, गुलजार और एआर रहमान में मिलकर रचा इतिहास 

'स्लमडॉग मिलियनेयर' 2008 में आई थी. यह फिल्म देश ही नहीं दुनिया भर में सराही गई. ना सिर्फ इसकी कहानी, बल्कि इसके गाने भी खूब पसंद किए गए. फिल्म रिलीज के बाद जब लोगों ने इसका गाना 'जय हो' सुना, तो सभी को यह बहुत पसंद आया.

ऑस्कर विजेता वह राष्ट्रभक्ति गाना, जिसे 5 सिंगर्स ने मिलकर गाया, गुलजार और एआर रहमान में मिलकर रचा इतिहास 
ऑस्कर विजेता राष्ट्रभक्ति गाने को 5 सिंगर्स ने मिलकर गाया
नई दिल्ली:

'स्लमडॉग मिलियनेयर' 2008 में आई थी. यह फिल्म देश ही नहीं दुनिया भर में सराही गई. ना सिर्फ इसकी कहानी, बल्कि इसके गाने भी खूब पसंद किए गए. फिल्म रिलीज के बाद जब लोगों ने इसका गाना 'जय हो' सुना, तो सभी को यह बहुत पसंद आया. यह गाना सुपरहिट रहा और ए.आर. रहमान, गुलजार और सुखविंदर सिंह के सबसे खूबसूरत रचनाओं में से एक बना. कुछ लोगों ने 'जय हो' गाने को अपने फोन की रिंगटोन बनाया, तो कुछ ने इसे अपनी कार की प्लेलिस्ट में शामिल किया. बाद में इस गाने के हिट होने के बाद फिल्म की पूरी टीम ऑस्कर समारोह में शामिल हुई और 2009 में कई पुरस्कार जीते.

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन 

 
फिल्म के 10 साल पूरे होने गीतकार गुलजार ने इस गाने की मेकिंग के बारे में बात की थी. इस गाने के बोल लिखने वाले गुलजार ने ए.आर. रहमान की तारीफ करते हुए कहा कि 'जय हो' को मुख्य रूप से इसकी धुन के लिए याद किया जाता है, न कि इसके बोलों के लिए.'जय हो' के गीतकार गुलजार ने एक बार IANS से ​​कहा था, "धुन उन्होंने बनाई थी. कभी-कभी लोग गाने के बोल भूल जाते हैं और बोल याद करने के लिए धुन गुनगुनाते हैं. तो आप देख सकते हैं कि वहां धुन, बोलों पर भारी पड़ती है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार और फिल्म निर्माता ने कहा था, "देखिए, जब कोई गाना हिट होता है, तो ऐसा उसकी धुन और संगीत की वजह से होता है, न कि बोलों की वजह से. ऐसे कई गाने हैं जो लोकप्रिय हुए हैं और लोग उनके बोलों का अर्थ जाने बिना ही उन्हें गाते हैं. इसलिए किसी गाने में उसे याद रखने की खूबी उसके संगीत संयोजन से आती है, न कि बोलों से. गुलजार ने लता मंगेशकर के एक बेहद लोकप्रिय गाने का उदाहरण देते हुए कहा, आपको 'जेहाले मुस्किन मकुन बा-रंजिश' गाना याद होगा. यह फारसी में था और किसी ने भी इसके बोलों का अर्थ नहीं पूछा, लेकिन इस गाने को बहुत पसंद किया गया.

यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा

फिल्म को मिले कई अवॉर्ड
'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म ने 2009 में 81वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 10 नॉमिनेशन में से 8 ट्रॉफी जीती थीं. इनमें 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' की ट्रॉफी भी शामिल थी, जो ए.आर. रहमान को मिली. रहमान ने दो एकेडमी अवॉर्ड्स जीते - एक 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के ओरिजिनल स्कोर के लिए और दूसरा दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हुए गाने 'जय हो' के लिए. जिसमें देव पटेल और फ्रीडा पिंटो ने काम किया था. डैनी बॉयल की डायरेक्ट की गई फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' मुंबई की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले एक टीनएजर की कहानी है, जो बाद में अमीर बन जाता है. यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी.

गाने के बारे में 
स्लमडॉग मिलियनेयर के "जय हो" को ऑस्कर अवॉर्ड मिला. गाने को ए.आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया. वहीं सुखविंदर सिंह, तन्वी शाह, महालक्ष्मी अय्यर और विजय प्रकाश ने अपनी आवाज दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Slumdog Millionaire, Slumdog Millionaire Box Office, Slumdog Millionaire Cast, Slumdog Millionaire Budget, Slumdog Millionaire Full Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com