दुबई में सलमान खान की जबरदस्त पॉपुलैरिटी एक बार फिर देखने को मिली, जब सुपरस्टार दुबई में ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट में केन्ज डी रासासी के लॉन्च के मौके पर अपने फैन्स के लिए कुछ देर के लिए पहुंचे. एक सोर्स के मुताबिक, सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और इवेंट वेन्यू पर जुटी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने एक्टर के कार्यक्रम में आने पर दोबारा विचार करने की सलाह दी थी, क्योंकि वहां जमा भीड़ को संभालना लगातार मुश्किल होता जा रहा था.
सोर्स ने बताया, सलमान बेहद प्रोफेशनल हैं और अपने फैन्स के लिए पूरी तरह कमिटेड रहते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी और वहां जुटी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सलाह दी थी कि शायद उन्हें इवेंट में नहीं आना चाहिए, क्योंकि हालात को संभालना मुश्किल होता जा रहा था. इसके बावजूद वह अपने फैन्स के लिए वहां पहुंचे. ‘एक बार मैंने जो कमिटमेंट कर दी…'

सलमान खान की मौजूदगी भले ही कुछ समय के लिए रही, लेकिन उनकी महज मौजूदगी ही फैन्स में जोश भर देने के लिए काफी थी. उन्हें देखते ही फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली. सोर्स ने आगे बताया कि मुश्किल सिचुएशन के बावजूद सलमान का अपना वादा निभाने का फैसला उनके और उनके फैन्स के बीच के खास रिश्ते को दिखाता है. सलमान खान के लिए लगता है, वादा आखिर वादा होता है.
बिग बॉस 20 में भी निभाया बातों-बातों में किया वादा
बिग बॉस 20 के 'वीकएंड के वार एपिसोड' में सलमान खान ने पैपराजी की क्लास लगाते हुए कहा था कि अगले हफ्ते फटे जूते पहनकर आउंगा तब वीडियो बनाना. इसके बाद वाले वीकएंड का वार के एपिसोड में सलमान उन्हीं फटे जूतों नजर आए थे जिनकी उन्होंने बात की थी.
यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में किया ऐलान, अपनी जिंदगी के 16 साल के संघर्ष पर बना रहे फिल्म, ये रखा नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं