विज्ञापन

कौन हैं हनुमान अंश की त्रिदेवियां, जिन्होंने नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म को किया प्रोड्यूस, एक तो है 21 साल की अर्थशास्त्र की स्टूडेंट

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म को देशभर में प्यार मिल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में तीन महिलाएं भी हैं, जिसमें से 21 साल की लड़की भी हैं. 

कौन हैं हनुमान अंश की त्रिदेवियां, जिन्होंने नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म को किया प्रोड्यूस, एक तो है 21 साल की अर्थशास्त्र की स्टूडेंट
डायरेक्टर समेत तीन महिलाओं ने किया हनुमान अंश को प्रोड्यूस
नई दिल्ली:

नीम करौली बाबा पर बनी हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर राज है. 2 करोड़ के बजट में फिल्म ने 142 करोड़ से ज्यादा की कमाई फिल्म ने 33 दिनों में हासिल कर ली है. वहीं हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान अंश को 3 महिलाओं ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें रागिनी एस और नम्रता जी सिंह के अलावा एक 21 साल की अर्थशास्त्र की छात्रा अनुप्रिया नागर भी हैं, जिनकी तारीफ फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने की. 

यूनिवर्सिटी प्रॉजेक्ट ने फिल्म की तरफ बढ़ाया कदम

अनुप्रिया नगर का फिल्ममेकिंग का सफर इकोनॉमिक्स के एक असाइनमेंट से शुरू हुआ था. दरअसल, इन्वेस्टमेंट और बैंकिंग से जुड़े यूनिवर्सिटी के एक मॉड्यूल पर काम करते हुए उन्होंने एक बिजनेसमैन और विचारक के तौर पर स्टीव जॉब्स के बारे में रिसर्च की थी. उस रिसर्च के दौरान उन्हें जॉब्स के नीम करौली बाबा से जुड़े मशहूर कनेक्शन और उनके भारत दौरे के बारे में पता चला. 

इसके बाद अनुप्रिया ने बाबा की जिंदगी और उनके प्रभाव के बारे में और गहराई से जानना शुरू किया. उनकी टीम ने इस विषय पर रिसर्च करने में लगभग एक साल बिताया. उन्होंने नीम करौली बाबा से जुड़ी जगहों का दौरा किया और उन लोगों से बात की, जो उन्हें जानते थे या जिन्होंने उनके साथ समय बिताया था.  

ये भी पढ़ें- 21 साल पहले फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर का वो गाना, जिसे पाकिस्तानी सिंगर ने गाया, कैटरीना ने डांस से जीता दिल

त्रिदेवियों ने हनुमान अंश को किया प्रोड्यूस

द रौनक पॉडकास्ट में में डायरेक्टर विशाल ने हनुमान अंश की सफलता का सबसे पहला क्रेडिट भगवान हनुमान और फिर बाबा नीम करौली को दिया है. वहीं विशाल ने तीन महिलाओं को फिल्म का क्रेडिट दिया और बताया कि उन्हें तीन महिला प्रोड्यूसर्स ने सपोर्ट किया और कहा, अगर ये फिल्म आज बन पाई है तो इसका क्रेडिट मैं अपनी फिल्म की प्रोड्यूसर्स को भी देना चाहूं. मैं भी फिल्म का प्रोड्यूसर हूं. मैंने अपनी फीस छोड़ी. लेकिन जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा दिखाया उन्होंने फिल्म मेकिंग के दौरान दखल नहीं दिया. जिन्होंने फिल्म में पैसा लगाया इसमें रागिनी सोना का नाम सबसे पहले आता है और इसके बाद नम्रता सिंह और अनुप्रिया नागर हैं, जो पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में आईं और फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद किया. 

हनुमान अंश की 33 दिनों में कमाई

 बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 33वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई 7,778 शोज के साथ हासिल की. इसके चलते फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 142.88 करोड़ रहा. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 168.85 करोड़ हो गया. 

हेमा मालिनी ने भी की हनुमान अंश की तारीफ

हेमा मालिनी ने नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की सफलता पर कहा, ''मथुरा में हनुमान जी और नीम करोली बाबा का मंदिर है. मैं हमेशा यहां आती हूं और आज मैं बहुत खुश हूं कि उन पर एक फिल्म बनी है और वह सुपरहिट हो गई है. यह हनुमान जी का आशीर्वाद है. जिस लड़की ने यह फिल्म बनाई है, वह एक आम और सीधी-सादी लड़की है. उसे फिल्मी दुनिया की ज्यादा जानकारी भी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उसके योगदान से ऐसी फिल्म बनी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. अब हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए व्याकुल है और मैं भी जल्द ही 'हनुमान अंश' देखना चाहती हूं. ''

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: 31 दिनों में संडे को हनुमान अंश की सबसे ज्यादा कमाई, 6006.5% प्रॉफिट से रचा इतिहास

ये Video भी देखें: हनुमान अंश ने 16वें दिन कमाई के मामले में धुरंधर को पछाड़ा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com