विज्ञापन

27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, यूपी-बिहार वालों के दिल पर आज भी करता है राज, शादियों की बना शान

1999 में आया शिल्पा शेट्टी का गाना आज यूपी बिहार के ग्रामीण इलाकों में इतना पॉपुलर है कि शादी फंक्शन में खूब सुनने को मिल जाता है. 

27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, यूपी-बिहार वालों के दिल पर आज भी करता है राज, शादियों की बना शान
शिल्पा शेट्टी का ये गाना यूपी बिहार में खूब है पॉपुलर
नई दिल्ली:

90s के दौर में कई गाने आए, जिसने फैंस के दिलों में जगह बनाई. इन्हीं में से एक 27 साल पुराना गाना भी है, जो यूपी-बिहार के ग्रामीण इलाकों में खूब बजता है. खास बात यह है कि इस गाने को अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण और सोनू निगम जैसे बॉलीवुड के जाने माने सिंगरों ने नहीं बल्कि सपना अवस्थी और चेतन शशितल और शंकर महादेवन ने गाया है. वहीं शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है. खास बात यह है कि इस गाने के लिए कोई कोरियोग्राफी नहीं थी. लेकिन शिल्पा शेट्टी के डांस ने इसे सुपरहिट बना दिया. 

शिल्पा शेट्टी का गाना आज तक मचाता है धमाल

हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई राम गोपाल वर्मा की कल्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म शूल का मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने गाने की, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने अपने डांस से स्पेशल सॉन्ग को नंबर वन बना दिया था. हाल कुछ ऐसा था कि बसों में ट्रकों में यह गाना खूब सुनने को मिलता. जबकि शादियों और त्योहारों पर यह गाना बजाया जाता. 

ये भी पढे़ं- उदित नारायण की आवाज से सजा था 20 साल पुराने पॉपुलर सीरियल का गाना, रजत टोकस की एक्टिंग ने लगाया था चार चांद

मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने गाने के बोल

पतली कमर मटका के
हाए हाए हाए हाए हाए हाए
नागिन सी बलखा के
हाए हाए हाए हाए हाए हाए
नैन से नैन लड़ा के
हाए हाए हाए हाए हाए हाए
धानी चुनर सरका के  दिलवालों के दिल का करार लूटने
मैं आई हूँ यूपी बिहार लूटने
दिलवालों के दिल का करार लूटने
मैं आई हूँ यूपी बिहार लूटने  

शूल फिल्म यूपी में हुई थी शूट

1999 में आई फिल्म शूल में मनोज बाजपेयी, रवीना टंडन और सायजी शिंदे लीड रोल में थे. वहीं शिल्पा शेट्टी ने स्पेशल सॉन्ग के लिए कैमियो किया था. गानों को शंकर एहसान लॉय ने तैयार किया था. जबकि मोतिहारी, बेटिहा, भोपाल और हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग हुई थी. फिल्म का बजट 5 करोड़ का था. लेकिन बड़े स्टार ना होने के बावजूद फिल्म ने 8.58 करोड़ की कमाई हासिल की. 

बिना कोरियोग्राफी के शिल्पा शेट्टी ने लूटा यूपी बिहार

90 के दशक का यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर रहता है, जिसमें शिल्पा शेट्टी के डांस ने चार चांद लगाए. लेकिन एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि गाने को अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया. लेकिन उन्हें कोई स्टेप्स नहीं दिए, बल्कि उन्होंने अपने हिसाब से ही लटके-झटके दिखाने के लिए कहा. वहीं इसके बावजूद यह गाना शिल्पा शेट्टी के डांस और ढोल से बने इस गाने के म्यूजिक के लिए जाना जाता है. 

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर जोर शोर से बजता है ये 13 साल पुराना एनर्जेटिक गाना, गणपति पंडाल में सुनाई देती है बप्पा के जयकारों की गूंज

ये Video भी देखें: शिल्पा शेट्टी बहन शमिता, पति राज संग डिनर पार्टी में हुई शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shool, Bollywood Songs, Main Aai Hoon UP Bihar Lootne, Shilpa Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com