बॉलीवुड के लिए 2022 बहुत ही खराब रहा. सिर्फ तीन फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का स्वाद चख सकीं. अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक सबकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहीं. लेकिन साल 2023 बॉलीवुड के लिए गुड न्यूज आ सकता है. इस साल बॉलीवुड के सभी दिग्गज सितारे अपनी फिल्मों के साथ तैयार हैं. लेकिन तीन ऐसी एक्शन फिल्मों पर इस साल नजर है जो 'पठान' की ही तरह बॉक्स ऑफिस की तकदीर बदल सकती हैं. जानते हैं साल 2023 की सबसे बड़ी तीन एक्शन फिल्में ट्रिपल एस (S) कंधों पर हैं. ट्रिपल एस सुनकर आप भी हैरान रह सकते हैं. यह ट्रिपल एस और कोई नहीं बल्कि सलमान खान, शाहरुख खान और सनी देओल है. आइए एक नजर डालते हैं इनकी आने वाली फिल्मों पर...
शाहरुख खान की 'जवान'
शाहरुख खान की 'पठान' ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाकर रख दिया. 250 करोड़ रुपये की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई. उनकी अगली फिल्म 'जवान' है. जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपती और नयनतारा भी हैं. फिल्म का प्रोमो पहले ही धूम मचा चुका है. इस तरह पठान की सफलता को देते हुए इस फिल्म से फैन्स की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान खान की 'टाइगर 3'
सलमान खान की 'टाइगर' सीरीज की अगली फिल्म इसी साल रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी नजर आएगी. वैसे टाइगर का जादू तो शाहरुख खान की पठान में भी देखा जा सका है. शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया था और फैन्स का इसे बहुत प्यार मिला था.
सनी देओल 'गदर 2: एक प्रेम कथा'
सनी देओल की 'गदर' 2001 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा डाला था. अनिल शर्मा की इस एक्शन फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और लंबे समय से फिल्म के सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन 22 साल बाद फिर सनी देओल लौट रहे हैं और उनके साथ अमीषा पटेल भी हैं. फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और सनी देओल एक बार फिर जमकर कहर बरपाने वाले हैं. फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं