विज्ञापन

हनुमान अंश के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन के लिए जूते-चप्पल उताकर थियेटर जा रहे फैन्स, पोस्टर को कर रहे प्रणाम

The Vvaan बॉक्स ऑफिस पर सही रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इसी बीच मुजफ्फरपुर में फिल्म को लेकर एक अलग ही आस्था का माहौल देखने को मिला.

हनुमान अंश के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन के लिए जूते-चप्पल उताकर थियेटर जा रहे फैन्स, पोस्टर को कर रहे प्रणाम
'द वन' देखने के लिए चप्पल-जूते उतारकर थियेटर जा रहे लोग
Social Media
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द व्वान' (The VVAN ) को लेकर मुजफ्फरपुर में दर्शकों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म में बिहार की लोक आस्था और छठ महापर्व की झलक दिखाई गई है, जिसका असर दर्शकों की प्रतिक्रिया में भी नजर आ रहा है. सिने गैलेक्सी पैलेस में फिल्म देखने पहुंचे कुछ दर्शक जूते-चप्पल उतारकर हॉल में प्रवेश करते नजर आए. कई लोगों ने सिनेमा हॉल के गेट पर लगे फिल्म के पोस्टर को प्रणाम भी किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पोस्टर के सामने उतारे जूते-चप्पल

फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों में फिल्म को लेकर अलग तरह की आस्था देखने को मिली. कुछ दर्शकों ने सिनेमा हॉल के गेट पर लगे फिल्म के पोस्टर के सामने पहले प्रणाम किया और फिर अपने जूते-चप्पल उतारकर अंदर प्रवेश किया. थिएटर में कुछ दर्शकों के बीच ठेकुआ का वितरण भी किया गया. इससे सिनेमा हॉल के बाहर और अंदर छठ पर्व जैसा माहौल नजर आया. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में बिहार के छठ महापर्व और लोक आस्था को प्रमुखता से दिखाया गया है. यही वजह है कि बिहार के लोगों का फिल्म से भावनात्मक जुड़ाव हो रहा है. एक दर्शक ने कहा कि बॉलीवुड की फिल्म में छठ महापर्व और बिहार की आस्था को देखना उनके लिए खास अनुभव है. इसी वजह से वह पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

द वन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

लोककथा और रोमांच से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन अनुमानित तौर पर 2.91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 52.01 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 61.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने सातवें दिन 2.91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने में सफल रही. 

यह भी पढ़ें: राहत फतेह अली खान का 19 साल पुराना गाना, आज भी अगर सुन लिया तो अधूरे प्यार को याद कर नम हो जाएंगी आंखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Vvaan, Siddharth Malhotra, Tamannaah Bhatia, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com