विज्ञापन

कौन कहता है OTT पर नहीं चलता रीजनल कंटेंट, टॉप ट्रेंडिंग में नंबर वन पर काबिज हुई 'बिजली का लट्टू'

कौन कहता है कि OTT पर रीजनल कंटेंट की पूछ नहीं है. अब आप बिजली का लट्टू को ही लीजिए. इसने ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग की लिस्ट में नंबर वन पर कब्जा जमा लिया है.

कौन कहता है OTT पर नहीं चलता रीजनल कंटेंट, टॉप ट्रेंडिंग में नंबर वन पर काबिज हुई 'बिजली का लट्टू'
OTT पर धमाल मचा रही बिजली का लट्टू, आपने देखी क्या?
youtube
नई दिल्ली:

कौन कहता है कि ओटीटी या डिजिटल दुनिया में रीजनल सिनेमा की पूछ नहीं है. साउथ की फिल्मों से लेकर अब भोजपुरी फिल्मों और रियलिटी शो ने ओटीटी की दुनिया में कदम जमाने शुरू दिए हैं. इस कड़ी में एक नाम 'बिजली का लट्टू" का भी है. भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर संजय पाण्डेय की फिल्म 'बिजली का लट्टू' इन दिनों वेव्स ओटीटी (Waves OTT) पर दर्शकों का खूब प्यार बटोर रही है. फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फील गुड पिक्स में नंबर 1 और ट्रेंडिंग में नंबर 2 स्थान हासिल किया है.

बिजली का लट्टू परिवार, इंसानियत और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी दिलचस्प कहानी पेश करती है. फिल्म का टाइटल भी दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है. इस तरह फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है. फिल्म में संजय पांडे के अळावा राजेश रवि, राजी वर्मा और अम्बिका वानी हैं. फिल्म की कहानी धीरू यादव और विजय सहनी ने मिलकर लिखी है. निर्देशन भी धीरू यादव का है.

इस उपलब्धि पर संजय पाण्डेय ने कहा, 'बिजली का लट्टू को दर्शकों ने जिस तरह से प्यार दिया है, उससे मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं. वेव्स ओटीटी (Waves OTT) पर फिल्म का फील गुड पिक्स में पहला नंबर और ट्रेंडिंग में दूसरा नंबर आना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है. हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से फिल्म बनाई है और जब दर्शक उसे पसंद करते हैं तो कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं होती. मैं अपने सभी दर्शकों और फिल्म की पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करता हूं.'

फिल्म के डायरेक्टर धीरू यादव ने कहा कि "बिजली का लट्टू को दर्शकों से मिल रहा प्यार पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है. हम आगे भी इसी तरह की कंटेंट आधारित फिल्में बनाने की कोशिश जारी रखेंगे.' फिल्म को OTT पर मिल रहा रिस्पॉन्स यह भी बताता है कि भोजपुरी और क्षेत्रीय कहानियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Waves OTT, OTT News, Bhojpuri Cinema, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com