- Tejas vs 12th fail Box Office Collection Day 2
- तेजस वर्सेज 12वीं फेल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
- कंगना रनौत की तेजस और 12वीं फेल में कौन रहा आगे
12th Fail Crushes Tejas: 27 अक्टूबर को कंगना रनौत की तेजस और विक्रांत मेसी की 12th फेल रिलीज हुई है. तेजस को जहां नेगेटिव रिव्यू मिले हैं तो वहीं 12वीं फेल को पॉजीटिव रिव्यू देखने को मिल रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन कंगना रनौत की तेजस से ज्यादा हो गया है, जो कि फैंस के लिए गुड न्यूज है. वहीं संडे को इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में कौन बाजी मारता है. यह देखना भी दिलचस्प होगा. यहीं भी नतीजे काफी चौंकाने वाले आए हैं.
तेजस और 12th फेल में कौन रहा आगे
तेजस की बात करें तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 1.25 कमाई की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी 1.25 करोड़ की कमाई कंगना रनौत की फिल्म के हाथ लगी है. वहीं दो दिनों में फिल्म का भारत में कलेक्शन 2.56 करोड़ हो गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 3 करोड़ के आसपास पहुंच गया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
12वीं फेल की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 1.10 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद दूसरे दिन यह आंकड़ा 2.20 करोड़ की कमाई फिल्म ने की है. इसके बाद दो दिनों का कलेक्शन 3.30 करोड़ हो गया है, जो कि तेजस से ज्यादा है. वहीं संडे को यह आंकड़ा कितना बढ़ता है. यह देखना दिलचस्प होगा. बता दें, तेजस और 12वीं फेल के अलावा पिछले हफ्ते रिलीज हुई गणपत, लियो और टाइगर नागेश्वर राव भी अच्छा कलेक्शन कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं