रामायणम् के मेकर्स ने अरुण गोविल के राजा दशरथ के रूप में एक शानदार पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस तरह से एक्टर महाकाव्य की दुनिया में एक ऐसे किरदार के रूप में लौट रहे हैं जिसका अपना अलग और बेहद खास महत्व है. रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार के लिए मशहूर अरुण गोविल, इस बार नितेश तिवारी की रामायणम् में राम के पिता दशरथ का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. कास्टिंग खुद में यादों को संजोए हुए है, जो कि सिर्फ जाने पहचाने चेहरे को फिल्म में लाने के फैसले से कही ज्यादा है. एक इंडिपेंडेंट सोर्स के अनुसार, फिल्म के मेकर्स को इस बात का अंदाजा था कि दर्शक अरुण गोविल से इमोशनल कनेक्ट रखते हैं. ऐसे में उनका मानना था कि एक्टर को फिल्म में एक अलग किरदार देना अपने आप में खास होगा.
सोर्स ने कहा, "“जब आपके पास ऐसा कलाकार हो, जिसका कई पीढ़ियों से राम के किरदार से जुड़ाव रहा हो, तो उसके साथ बिना पल गंवाए एक इमोशनल जुड़ाव बन जाता है. अरुण जी को दशरथ के किरदार में कास्ट करने के पीछे सिर्फ यादें वजह नहीं थीं. मेकर्स को लगा कि दर्शक उन्हें ‘रामायणम्' की दुनिया में एक बिल्कुल अलग किरदार में वापस देखकर भी खुश होंगे. उन्हें इस कहानी में दोबारा लाने का फैसला बहुत नैचुरल लगा, लेकिन इस बार राम के पिता के रूप में. यह एक खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट है, क्योंकि जिस कलाकार ने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को परिभाषित किया, वही अब राम के पिता का किरदार निभा रहे हैं."

Photo Credit: social media
फिल्म की कास्टिंग इस तरह से उन दर्शकों जो रामायण को देखते हुए बड़े हुए और नई पीढ़ी के लिए तैयार की जा रही नई सिनेमैटिक पेशकश के बीच एक खास पुल बनाती है. अरुण गोविल की मौजूदगी फिल्म की दुनिया को अपनापन का एहसास देती है. वहीं दर्शक एक्टर को दशरथ के किरदार संग एक नए रूप और बिल्कुल अलग अवतार में देखने वाले हैं. रामायणम् में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जबकि साईं पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, दूसरी तरफ अरुण गोविल राम के पिता दशरथ के अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनाई जा रही ‘रामायणम्' में दर्शक ऐसी कास्टिंग भी देखेंगे , जो इस सफर को एक खूबसूरत फुल-सर्कल मोमेंट देने वाली है, और यह अपने आप में खास होने वाला है. लाखों लोगों के बीच जिस एक्टर की पहचान राम का किरदार था, वही अब रामायणम् जैसी महागाथा की दुनिया में राम के पिता दशरथ के रूप में लौट रहे हैं. इससे दर्शकों को उन्हें कहानी के एक बिल्कुल अलग पहलू और नए किरदार में देखने का मौका मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं