विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2020

सुनील शेट्टी यूं जीते हैं शानदार लाइफ, कभी साइकिल चलाते तो कभी मछली को दाना खिलाते आए नजर- देखें Video

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सुनील शेट्टी यूं जीते हैं शानदार लाइफ, कभी साइकिल चलाते तो कभी मछली को दाना खिलाते आए नजर- देखें Video
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) का वीडियो हुआ वायरल
  • सुनील शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल
  • मछलियों को दाना खिलाते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. एक्टर अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ इंटरनेट पर साझा करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर कभी साइकिल चलाते तो कभी डॉगी के बीच उन्हें खाना खिलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्टर की शानदार लाइफ की छलक देखने को मिल रही है. सुनील शेट्टी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था. एक्टर के इस वीडियो को फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.  

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपने फार्म पर मौजूद पक्षियों को भी दिखा रहे हैं. एक्टर तालाब के किनारे बैठकर मछलियों को दाना डाल रहे हैं. साथ ही अपने आस-पास का नजारा दिखा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "कितनी सुंदर दुनिया है." सुनील शेट्टी का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी सुपरहिट सीरिज 'हेरा फेरी (Hera Pheri)' की तीसरी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की तिकड़ी धमाल मचाती नजर आ सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Video, Suniel Shetty Video Viral, Suniel Shetty Luxurious Life Video, Suniel Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com